{"_id":"56e07dbb4f1c1b09698b457d","slug":"drug-dealer-of-officel-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे का सौदागर निकला सरकारी चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे का सौदागर निकला सरकारी चालक
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Thu, 10 Mar 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने नशे के एक सौदागर को दबोचा है। उससे एक किलो चरस बरामद हुई है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत एक लाख है। पुलिस के मुताबिक हत्थे चढ़ा तस्कर पशुपालन विभाग में चालक है। मंगलवार देर रात पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर पशुुुलोक-वीरभद्र मार्ग पर गश्त पर थी, इसी बीच सीमा डेंटल कालेज के पास एक व्यक्ति संदिग्ध नजर आया। पुलिस को करीब आते देख वह सकपका गया। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
तलाशी में उसके पास एक किलो चरस मिली। पुलिस ने आरोपी की पहचान घनश्याम सिंह निवासी ग्राम संगलाकोटी, सतपुली, जिला पौड़ी गढ़वाल के रूप में कराई। उपनिरीक्षक आशीष गुसाईं ने बताया कि मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार तस्कर पशुपालन विभाग वीरभद्र में चालक के पद पर कार्यरत है। पूछताछ में उसने चरस अवैध बिक्री के उद्देश्य से पहाड़ से लाना कबूला है।
विज्ञापन
वह मार्ग किनारे ग्राहक की तलाश कर रहा था। संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी के नशे के किसी बड़े नेटवर्क से तार तो नहीं जुड़े हैं, इसकी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन