{"_id":"575347e94f1c1b7d2f10a728","slug":"drop-in-water-tank-child-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर टैंक में गिरा बालक, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर टैंक में गिरा बालक, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sun, 05 Jun 2016 02:58 AM IST
विज्ञापन
गड़ढा।
- फोटो : filephoto
10 साल का बच्चा खेलते समय वाटर टैंक में गिर गया और इधर परिजन उसे बाहर तलाशते रहे। शनिवार सुबह उसका शव अंडरग्राउंड वाटर टैंक में उतराता मिला। थाना प्रभारी एसएस बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
रानीपोखरी थाना पुलिस के मुताबिक चूना भट्टा में दिहाड़ी मजदूर रहमान यूपी के जिला फर्रुखाबाद के ग्राम रोरा, भनियापुर का रहने वाला है। उसका 10 साल का बेटा सुवराती बीते शुक्रवार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों के साथ पूरी रात बालक को तलाशते रहे पर उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
इधर परिजनों की रो-रोकर हालत खराब थी। शनिवार सुबह बच्चे की तलाश पुलिस ने फिर शुरू की। अनहोनी की आशंका में चूना भट्टा के पीछे खोजबीन के दौरान बालक का शव अंडरग्राउंड वाटर टैंक में उतराता मिला। पुलिस आशंका जताई कि बच्चा खेलते समय खुले हुए वाटर टैंक में गिर गया होगा और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन