{"_id":"667ca07064b17f84cc0208e4","slug":"drains-overflowed-due-to-heavy-rain-water-entered-houses-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-443352-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: तेज बारिश से उफनाए नाले, घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: तेज बारिश से उफनाए नाले, घरों में घुसा पानी
विज्ञापन
तेज बारिश से एयरपोर्ट और एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट के पास बरसाती नाले उफना गए। जिससे गढ़वाली मोहल्ले जौलीग्रांट के कई घरों में पानी घुस गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार के दिन सुबह लगभग 11 से डेढ़ बजे तक तेज बारिश हुई। इस सीजन की पहली तेज बारिश में एसडीआरएफ मुख्यालय और एयरपोर्ट के बीच में स्थित बरसाती नाले उफना गए। जिस कारण बाढ़ का पानी गढ़वाली मोहल्ले के कई घरों में घुस गया।
निवर्तमान सभासद राजेश भट्ट ने कहा कि एयरपोर्ट के पास टोल बैरियर से लेकर गढ़वाली मोहल्ले तक लगभग एक किलोमीटर लंबी एक वीआईपी रोड बनाई जा रही है। यह रोड एयरपोर्ट बाउंड्री के बाहर से वीआईपी गेस्ट हाउस तक बनाई जा रही है। मार्ग को भरान करके बनाया जा रहा है। जिससे मार्ग का पानी रोड के किनारे से होता हुआ गांव में घुस गया।
विज्ञापन
कहा कि पहले इस स्थान पर एक कच्चा मार्ग था। जिस पर पानी फैलते हुए आगे बढ़ता था। लेकिन अब मार्ग के बनने से पानी मार्ग के किनारे से तेजी से होता हुआ गढ़वाली मोहल्ले के घरों में घुस गया। उनकी मांग है कि मार्ग निर्माण के साथ ही पानी निकासी की उचित व्यवस्था की जाए। कहा कि अभी ठीक से बरसात शुरू भी नहीं हुई है। आने वाले दिनों में क्षेत्रवासियों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।