{"_id":"64d7cfad1c381680ee082da5","slug":"downstream-of-the-kudkawala-bullawala-suswa-rishikesh-news-c-5-1-drn1033-222087-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: सुसवा पुल का जलस्तर बढ़ने से 30 मीटर सीसी ब्लॉक फिर बहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: सुसवा पुल का जलस्तर बढ़ने से 30 मीटर सीसी ब्लॉक फिर बहे
विज्ञापन
नदी का पानी डायवर्ट कर पुल की सुरक्षा के लिए तारजाल लगाने का काम शुरू
तीसरी बार ब्लॉक बहने से पुल की सुरक्षा को खतरा
कुडकावाला बुल्लावाला सुसवा नदी पुल के डाउनस्ट्रीम में एक बार फिर सीसी ब्लाॅक बह गए। भारी बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ने से ब्लाॅक बहे हैं। विभाग ने नदी का पानी डायवर्ट कर दिया है, ताकि पुल की सुरक्षा के लिए तारजाल लगाने का काम सुचारु किया जा सके।
लगातार बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ने से तीसरी बार पुल के सीसी ब्लाॅक बह गए हैं। पुल के डाउनस्ट्रीम में 30 मीटर ब्लाॅक बहने से पुल को खतरा बढ़ गया है। सुसवा नदी पर बना पुल लगभग दो दशक पुराना है। मानसून के शुरू होने पर पहली बार करीब 42 मीटर ब्लाॅक बह गए थे। उसके बाद दूसरी बार 20 मीटर और अब तीसरी बार 30 मीटर ब्लॉक का नुकसान हुआ है।
लोनिवि ने शनिवार को पानी को डायवर्ट किया। नुकसान का आंकलन करने के साथ पुल की सुरक्षा के लिए तारजाल लगाया जा रहा है। लोनिवि के सहायक अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि जलस्तर बढ़ने से डाउनस्ट्रीम में 30 मीटर सीसी ब्लाॅक क्षतिग्रस्त हुए हैं। पानी को डायवर्ट कर तारजाल डालने काम शुरू कर दिया गया है। पुल की बराबर निगरानी की जा रही है। पुल सुरक्षित है।