फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Doon team became the winner by defeating US Nagar

Rishikesh News: यूएसनगर को पराजित कर दून की टीम बनी विजेता

Wed, 17 Dec 2025 02:01 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 17 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Doon team became the winner by defeating US Nagar
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल परिसर में राज्य स्तरीय महिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छह टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में देहरादून की टीम विजेता और यूएसनगर की टीम उपविजेता बनी। मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, पूर्व पार्षद विपिन पंत, शिवालिक भागीरथी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक लक्ष्मण सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहला सेमीफाइनल मुकाबला यूएसनगर और टिहरी जनपद के बीच खेला गया। यूएसनगर ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला देहरादून और नैनीताल जनपद के बीच खेला गया। देहरादून ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला देहरादून और यूएसनगर के बीच खेला गया, जिसमें देहरादून ने जीत कर प्रतियोगिता अपने नाम की। यूएसनगर की टीम द्वितीय और टिहरी जनपद की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम से सर्वाधिक विकेट लेने वाली अंशिका और दिव्या को बेस्ट प्लेयर का अवार्ड दिया गया। प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह, पंकज सती, अमित जयसवाल, डीपी रतूड़ी, नरेंद्र सिंह रावत, ललित मोहन जोशी, सुशील सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed