फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Don't ask for the crown of mother, will not give Kashmir ...

मांगो ना मुकुट मां का, कश्मीर न देंगे...

Mon, 19 Aug 2019 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Don't ask for the crown of mother, will not give Kashmir ...
ओमकारा आश्रम में आयोजित कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करता कवि - फोटो : RISHIKESH
अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्व. इंद्रमणि बडोनी की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण करते हुए कविताएं प्रस्तुत की गई। सम्मेलन का समाजसेवी गजेंद्र सिंह कंडियाल, सुभाष गोयल, कविराज राजेंद्र तिवारी और अरुणा वशिष्ट ने संयुक्त रूप से सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। कवि राजेंद्र तिवारी ने ‘मांगो ना मुकुट मां का कश्मीर न देंगे, कश्मीर मांगा है तस्वीर नहीं देंगे’, से श्रोताओं की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

डॉ. धीरेन्द्र रांगढ़ ने ‘आज फिर चूल्हा नहीं जला, खाने को मिली शराबी पति की मार, बच्चों को दुत्कार’, के माध्यम से नशे पर व्यंग किया। शिवप्रसाद बहुगुणा बहुगुणा ने ‘बचाओ आज बेटी को, वही तो है हमारा कल, समंदर उड़कर के चलता जब कहते हैं उसे बादल’, अरुणा वशिष्ठ ने ‘जरा हमें इन पेड़ों का सहारा तो लेने दो, बदल जाएगा यह शहर का सवेरा, नहीं रह जाएगा प्यार का बसेरा’, युवा कवि नरेंद्र दयाल ने ‘जय भारत जय उत्तराखंड रहे अजर अमर अखंड, जय भारत जय उत्तराखंड’ जबकि सुधीर बमोला ने ‘चूल्हे में जब गरीब की पकती हैं रोटियां, पूनम की गोल चांद सी दिखती है रोटियां’ की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

मनोज कुमार गुप्ता ने ‘साहित्य से कैसी ठिठोली हो रही है जिसे देख मनु की कलम रो रही है’, महेश चिटकारिया ने ’फिर कंचे खेलने को दिल चाहता है, कहां है गिल्ली डंडा दिल ढूंढना चाहता है’, प्रेमकुमार सडना ने ‘बात मैं सुनता हूं उसकी गौर से जो दिया लेकर अंधेरों में खड़ा है, सस्वर पाठ कर संपूर्ण माहौल को काव्यमय बना दिया’, व्यंगकार राजेंद्र बहुगुणा ने ‘हवा में उड़ते देख तिरंगे को नहीं गवारा था, शब्द हवा में गूंज रहा है पाकिस्तान हमारा था’, आलम मुसाफिर ने ‘मोहब्बत लगाकर बाजार देखते हैं, मिलता है कि नहीं कोई खरीदार देखते हैं’, सतेंद्र चौहान ने ‘नगर के सामने इस शहर के पास कूड़ा रहता है देख लो तुम सुनाकर खूब तालियां बटोरी। इस अवसर पर आशाराम व्यास, लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल, ब्रह्मानंद भट्ट, उषा भंडारी, सर्वेंद्र कंडियाल, विमला रावत, सुंदर कंडियाल, महिपाल बिष्ट, मदन शर्मा, गौरव चौहान, राहुल बिष्ट, घनश्याम नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed