फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Doiwala police administered the oath of drug de-addiction to 500 people.

Rishikesh News: डोईवाला पुलिस ने दिलाई 500 लोगों को नशामुक्ति की शपथ

Fri, 19 Jun 2026 08:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
Doiwala police administered the oath of drug de-addiction to 500 people.
डोईवाला। कोतवाली पुलिस की ओर से ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के तहत शुक्रवार को लालतप्पड़ और हर्रावाला में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 500 लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को लालतप्पड़ स्थित मोचिको शूज कंपनी परिसर में आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत लोगों को नशे के सेवन से होने वाली हानियों के बारे में बताया गया। अभियान के दौरान महिला सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया। महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों और अपराध से संबंधित कानूनों की जानकारियां दी गई। उत्तराखंड पुलिस के गौरा ऐप के बारे में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं के फोन में ऐप को डाउनलोड भी कराया गया। प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि नशामुक्ति और जनजागरूकता अभियान पुलिस की ओर से लगातार जारी रखा जा रहा है। आने वाले दिनों में विद्यालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, ग्रामसभाओं और विभिन्न मोहल्लों में भी जनजागरूकता के कार्यक्रम पुलिस आयोजित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed