फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Documents can now be protected building

अब सुरक्षित रहेंगे भवन कर दस्तावेज

Mon, 19 Sep 2016 01:01 AM IST
alok panwar
alok panwar Updated Mon, 19 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Documents can now be protected building
दस्तावेज - फोटो : file photo

नगर पालिका क्षेत्र की आवासीय और व्यावसायिक संपत्ति के भवन कर के दस्तावेज अब सुरक्षित रहेंगे। उनके गायब और  खराब होने का डर नहीं रहेगा। यानी कि एक क्लिक दबाते ही कंप्यूटर पर  संपत्ति संख्या और भवनकर का ब्यौरा सामने आ जाएगा। जी हां, नगर पालिका प्रशासन भवन कर की फाइलों को कंप्यूटरीकृत कर रहा है। यह प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी होगी। इसके बाद लोगों को जानकारी हासिल करने के लिए ज्यादा जद्दोजहद नहीं करनी होगी।

विज्ञापन


तीर्थनगरी में नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले व्यावसायिक और आवासीय भवनों से पालिका प्रशासन भवन  कर के रुप में राजस्व वसूलता है। प्रत्येक संपत्ति की भवन कर की फाइलें कर अनुभाग में रहती हैं। मैनुअल प्रक्रिया के चलते फाइल को ढूंढने में समय लगता है। कई बार फाइल के गुम होने या उसमें मौजूद दस्तावेजों के खराब और उनमें छेड़छाड़ की आशंका रहती है।
विज्ञापन


अब भवनकर से संबंधित दस्तावेज सुरक्षित रहेंगे। इसके  लिए नगर पालिका प्रशासन ने शहर की संपत्ति संख्या को सूचीबद्ध कर कंप्यूटरीकृत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि करते हुए कर एवं  राजस्व निरीक्षक निशात अंसारी ने बताया कि शहर में भवन कर के करीब 11 हजार  मामले हैं, जिनमें 10,700 को कंप्यूटर में अपलोड कर दिया गया है।  प्रकिया जारी है, इसके बाद संपत्ति संख्या को अपडेट किया जाएगा। किसी तरह  की त्रुटि होने पर उसमें सुधार होगा। दिसंबर तक कंप्यूटरीकृत प्रक्रिया  पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद एक क्लिक दबाते ही संपत्ति संख्या का ब्यौरा  सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन जमा होगा भवन कर
भवन कर जमा करने के लिए लोगों को नगर पालिका के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। घर बैठे ही ऑनलाइन भवन कर जमा कर सकेंगे। नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन की सुविधा मार्च 2017 से शुरू होगी। इस पर कार्य चल रहा है। भवन कर फाइल में मौजूद सभी दस्तावेजों को स्कैन कर कंप्यूटर में अपलोड किया जाएगा।


यह है भवनकर की प्रक्रिया
नगर पालिका शहरी क्षेत्र के व्यावसायिक और आवासीय संपत्ति का आंकलन कर भवन कर तय करता है। प्रत्येक पांच साल में भवन कर का असेसमेंट होता है। इस प्रक्रिया के बाद संपत्ति संख्या को भवनकर की धनराशि का नोटिस जारी होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed