फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Do not ridicule AIDS infected person

एड्स संक्रमित व्यक्ति का न उड़ाएं उपहास

Thu, 02 Dec 2021 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Do not ridicule AIDS infected person
श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर पंकज पंत ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। पंत ने कहा कि बीते कई वर्षों से एड्स और एचआईवी को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिर भी विडंबना है कि बहुत से लोग इसे आज भी छूआछूत से फैलने वाला संक्रामक रोग मानते हैं। एड्स तथा एचआईवी के संबंध में यह जान लेना बेहद जरूरी है कि इस संक्रमण के शिकार व्यक्ति के साथ हाथ मिलाने, साथ भोजन करने, स्नान करने या उसके पसीने के संपर्क में आने से यह रोग नहीं फैलता। प्रोफेसर दिनेश चंद गोस्वामी ने कहा कि इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति का उपहास उड़ाने की कोशिश भी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि यह असुरक्षित यौन संबंधों के अलावा संक्रमित सुई, खून और अजन्मे बच्चे को उसके मां से भी हो सकता है। कार्यशाला में प्रोफेसर विद्याधर पांडे, प्रोफेसर राकेश कुमार, प्रोफेसर हेमंत शुक्ला, डॉ. अशोक कुमार मैंदोला आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

नाटक के माध्यम से किया जागरूक
डोईवाला। हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट के त्वचा रोग विभाग की ओर से विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ओपीडी में आने वाले लोगों को एड्स के कारण, लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी। इसके अलावा लोगों में एड्स प्रति मिथकों को दूर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रश्मि जिंदल, डॉ. विशाल ठाकुर, डॉ. शीनम, डॉ. साधना, डॉ. दीक्षिता ने लोगों को एचवाईवी एड्स के विषय में जानकारी देने के लिए पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराई। दूसरी ओर एसआरएचयू के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों को एड्स के खतरों के प्रति जागरूक किया गया। लोगों के रेड रिबन का वितरण भी किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. जयंती सेमवाल, डॉ. विदिशा वल्लभ, डॉ. चंद्रा पंत, डॉ. प्रज्ञा सिंह, डॉ. आशी सिंह, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. अमन, फरजाना अंसारी ने पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
डोईवाला महाविद्यालय में हुई गोष्ठी
शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज में विश्व एड्स दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. डीसी नैनवाल ने कहा कि कोरोना का प्रभाव एड्स के मरीजों पर अधिक पड़ता है। मुख्य वक्ता डॉ. संगीता रावत ने बताया कि एड्स के रोग की दर में काफी गिरावट आई है। इस दौरान डॉ. त्रिभुवन खाली, डॉ. मनीषा सारस्वत, सोनीली कोठियाल, अंशिका रावत, दिव्यांशु रावत, विवेक लोधी, डॉ. आरएस रावत और डॉ. अंजलि वर्मा आदि थे।
स्वयं सेवियों को दी एड्स की जानकारी
विश्व एड्स दिवस पर महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी यमकेश्वर में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वयं सेवियों ने विश्व एड्स दिवस पर चर्चा की।

बुधवार को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एमपी नगवाल ने शिविर का शुभारंभ किया। महाविद्यालय के प्रो. विनय कुमार पांडेय ने एड्स होने के कारण क्या क्या है और किस प्रकार से एड्स से बचाव हैं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. राम सिंह सामंत ने एड्स के इतिहास, एड्स होने पर इस बीमारी के तीन स्टेज तथा इस में दवाई के रूप में प्रयोग होने वाली थैरपी का कार्यों पर चर्चा की। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ.उमेश त्यागी ने स्वयं सेवियों को एड्स के फैलने के कारण और इससे बचाव की जानकारी दी। इस मौके पर सुनील देवराडी, डॉ. नीरज नौटियाल, डॉ. अनिल सैनी, पूजा रानी, मनमोहन रावत, योगेश गिरी, सीमा देवी, सतीश नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed