फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Diwyangajno connecting with the mainstream of the development of the resolution

दिव्यांगजनों को विकास की मुख्य धारा के साथ जोड़ने का संकल्प

Wed, 23 Nov 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/डोईवाला।
ब्यूरो/अमर उजाला/डोईवाला। Updated Wed, 23 Nov 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
Diwyangajno connecting with the mainstream of the development of the resolution
निशुल्क दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर में लोगों को ट्राईसाइकिल वितरित करते डीजीपी एमए गणपति - फोटो : amar ujala

डोईवाला। एसडीआरएफ जौलीग्रांट की ओर से दिव्यांगों के लिए आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 440 दिव्यांग लोगों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। स्वास्थ्य शिविर में 590 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श का लाभ उठाया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दिव्यांगजनों को विकास की मुख्य धारा के साथ जोड़ने में सहयोग का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन

जौलीग्रांट स्थित एसडीआरएफ के मुख्यालय पर मंगलवार को निशुल्क दिव्यांग उपकरण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ पुलिस महानिदेशक एमए गणपति ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ का यह प्रभावी प्रयास है।
विज्ञापन


फोर्स के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सेवाए उपलब्ध कराने और दिव्यांगों को उपकरण वितरित कर अभिनव कदम उठाया है। उन्होंने नशा उन्मूलन के लिए भी एसडीआरएफ से जिम्मेदारी निभानी की अपील की। उन्होंने बताया कि गढ़वाल के बाद कुमाऊं मंडल में भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी एसडीआरएफ संजय गुंज्याल ने कहा कि फोर्स ने मानवीयता को आधार बनाकर कार्यक्रम आयोजित किया है।  एसडीआरएफ आपदा से पहले भी लोगों को जागरूक करेगी साथ ही क्षेत्र में नशा उन्मूलन के लिए काम करेगी। शिविर में 9 दिव्यांगजनों को ट्राई साईकिल, 12 को बैसाखी, 32 को व्हीलचेयर, 155 को चश्मे, 167 को कान की मशीन, 65 को वॉकिंग स्टिक और 18 नेत्र रोगियों को ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया।


शिविर में अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, पुलिस महानिरीक्षक पीएसी अमित सिन्हा, डीआईजी पुष्पक ज्योति, एसपी बरिंदरजीत सिंह, सेना नायक एसडीआरएफ जगतराम जोशी, उप सेना नायक प्रकाश चंद आर्य, जगदीश पंत, प्रवीण आलोक, ग्राम प्रधान जौलीग्रांट सागर मनवाल, नरेंद्र नेगी, लिस्टावाद के प्रधान प्रदीप कुमार, सुशील ठाकुर, जितेंद्र रावत आदि मौजूद रहे। शिविर में एनआईवीएच देहरादून और हिमालयन अस्पताल की टीम ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed