{"_id":"653fd27217bafea74c0c3fa4","slug":"dialogue-program-organized-by-amar-ujala-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-277651-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: छात्रों की समस्या के निराकरण के लिए बेहतर मंच है छात्र संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: छात्रों की समस्या के निराकरण के लिए बेहतर मंच है छात्र संघ
विज्ञापन
Iपंडित ललित मोहन शर्मा परिसर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रमI
Iउच्च शिक्षण संस्थानों में छात्र संघ क्यों जरूरी विषय पर छात्रों ने की चर्चाI
श्रीदेव सुमन विवि के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्र संघ क्यो जरूरी विषय पर आयोजित संवाद में छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखे। छात्र-छात्राओं ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्र संघ महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। यह छात्र छात्राओं को अपनी समस्याओं को रखने के लिए बेहतर मंच प्रदान करता है।
सोमवार को परिसर में आयोजित संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने कहा कि छात्र संघ चुनाव में विभिन्न छात्र संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। किसी छात्र संगठन में शामिल होने से सहभागिता की भावना के साथ ही सामाजिक जिम्मेदारियों की भी जानकारी होती है। साथ ही यह अनुभव करने का अवसर भी मिलता है कि अन्य छात्र कैसे कुछ स्थितियों को संभालते हैं। छात्रों का मानना था कि विवि परिसरों व कॉलेज में छात्र संघ चुनाव होने चाहिए।
I- विवि परिसररों व कॉलेज में छात्र संघ जरूरी है। छात्र संघ चुनावों से छात्र-छात्राओं में नेतृत्व की क्षमता का विकास होता है। छात्र संघ चुनावों में छात्र संगठन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। -प्रिंश शाह, बीए पंचम सेमेस्टर।
विज्ञापन
I
I
I
Iछात्र संघ चुनाव लोकत्रांतिक प्रणाली को समझने का सबसे बेहतर माध्यम है। इससे छात्र को मतदान कर अपना नेतृत्व चुनने की व्यवस्था की खूबियों का पता चलता है। लोकतांत्रिक प्रणाली का हिस्सा बनने की भावना जागृत होती है। -पूजा पांडे, बी कॉम पंचम सेमेस्टर
I
I
I
Iउच्च शिक्षण संस्थानों में छात्र संघ की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। छात्र संघ यह सुनिश्चित करते हैं कि कालेज में अध्ययनरत छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल रही है या नहीं, जिसके लिए वह शुल्क अदा कर रहे हैं। -श्वाति मिश्रा, एमए प्रथम सेमेस्टर
I
I
I
Iउच्च शिक्षण संस्थानों में बेहतर शैक्षणिक माहौल तय करना भी छात्र संघ का महत्वपूर्ण कार्य है। छात्र संघ वह माध्यम है जिससे छात्रों की समस्याओं के निराकरण के लिए उचित मंच पर रखा जाता है। उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्र संघ चुनाव आवश्यक हैं। -रचित गोयल, बीएससीI