{"_id":"5813afe84f1c1b994fbc4dae","slug":"dhanteras-turnover-of-10-mn","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर 10 करोड़ का कारोबार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर 10 करोड़ का कारोबार
rishikesh
Updated Sat, 29 Oct 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
धनतेरस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर तीर्थनगरी में इस बार करीब 10 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। बात चाहे ज्वैलरी, वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की हो या फिर बर्तन और अन्य सामनों की। लोगों ने जमकर खरीदारी की। त्योहार पर महंगाई को कोई भी असर देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह से ही लोग बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे। सबसे ज्यादा भीड़ बर्तनों की दुकानों पर देखने को मिली। बर्तन विक्रेता बृजेश ने बताया कि धनतेरस में इस बार भी ग्राहकों को रुझान स्टील के बर्तनों की खरीदारी में अधिक है। ज्वैलरी शॉप पर आभूषणों की खरीदारी को लेकर महिलाओं में उत्साह रहा। उन्होंने आभूषणों के साथ सोने और चांदी के सिक्के, लक्ष्मी- गणेश की मूर्तियां आदि की जमकर खरीदारी की। नरेंद्र ज्वैलर्स व्यापारी विवेक वर्मा ने बताया कि धनतेरस पर ग्राहकों सोने-चांदी के सिक्के और गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की ज्यादा खरीदारी की है। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स में ग्राहकों के लिए स्पेशल ऑफर के चलते टीवी, फ्रिज, कूलर, एलसीडी, एलईडी की जमकर बिक्री हुई।
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी नरेश कालरा ने बताया कि धनतेरस में इस बारे ग्राहकों को रुझान, एलईडी और एलसीडी की ओर अधिक देखने को मिल रहा है। इसके अतिरिक्त लोगों ने गुलदस्ते, फूल, झूमर, फर्नीचर आदि सामग्री भी खरीदी। नगर के त्रिवेणीघाट, मुखर्जी मार्ग, रेलवे रोड, लाजपत राय मार्ग, क्षेत्र रोड आदि जगहों पर लोगों की सर्वाधिक भीड़ रही।
विज्ञापन
वहीं, धनतेरस के दिन मुखर्जी मार्ग पर मिट्टी के दीपों की खरीद के लिए भारी संख्या में लोग आए। कुम्हार बनवारी लाल चढ्ढा ने बताया कि बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार लोगों ने चाइनीज दियों को छोड़ मिट्टी के दियों की खरीदारी की है ।
ये रही बिक्री की स्थिति
वाहन - चार करोड़ रुपये
ज्वैलरी - चार करोड़ रुपये
इलेक्ट्रॉनिक्स - एक करोड़ रुपये
बर्तन - 50 लाख रुपये
गिफ्ट - 50 लाख रुपये
(जैसा कि संबंधित कारोबारियों ने बताया)
चाइनीज वस्तुओं की बिक्री घटी
धनतेरस पर बाजार में चाइना से निर्मित वस्तुएं कम देखने को मिली। वहीं, चाइनीज वस्तुुओं की ओर ग्राहकों का रुझान कम देखने को मिला। ग्राहक अनीता, संजय, रवि और कोमल ने बताया कि इस धनतेरस पर हम लोगों ने केवल स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी की है। हम उम्मीद करते हैं कि अधिक से अधिक लोग धनतेरस पर स्वदेशी वस्तुएं ही खरीदें।