फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Devasthanam board hasty decision

देवस्थानम बोर्ड जल्दबादी में लिया गया फैसला- सुशील नौटियाल

Tue, 24 Aug 2021 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Devasthanam board hasty decision
तुलसी मानस मंदिर में देवस्थानम बोर्ड को लेकर बैठक करते ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। ब्राह्मण महासभा की ओर से तुलसी मानस मंदिर में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें देवस्थानम बोर्ड का विरोध किया गया।
विज्ञापन

ब्राह्मण महासभा सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील नौटियाल ने कहा की सरकार ने बिना सोचे समझे देवस्थानम बोर्ड का जो गठन किया है, उसमें कई खामियां हैं, सरकार ने जल्दबाजी में यह फैसला लिया है। जिससे संपूर्ण तीथ

महासचिव पुरुषोत्तम कोठारी ने कहा की ब्राह्मण समाज को संज्ञान लिए बिना ही बोर्ड का गठन किया गया है, जिससे प्रतीत होता है कि सरकार मंदिरों की आमदनी से राजकोष भरना चाहती है। पंडित शिव स्वरूप नौटियाल ने कहा कि सरकार ने बिना तीर्थ पुरोहितों की सहमति के बोर्ड का निर्णय पुरोहित समाज का अपमान किया है। चारधाम तीर्थ पुरोहित हक-हकूकधारी महापंचायत उत्तराखंड के अध्यक्ष श्री कृष्णकात कोटियाल ने कहा कि सरकार को देवस्थानम बोर्ड का फैसला वापस लेना चाहिए, एक्ट के विरोध में पंडा पुरोहित कई दिनों से आंदोलनरत हैं। उन्होंने कहा कि सरकार तीर्थ पुरोहितों की मांगों को अनसुना कर रही है, सरकार जब तक देवस्थानम बोर्ड वापिस नहीं लेती तब तक हम संघर्ष जारी रहेगा। समाजसेवी रमावल्लभ भट्ट ने कहा कि सरकार को मद्रास हाईकोर्ट का संज्ञान लेना चाहिए। जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि मंदिर की संपत्ति पर सरकार अपना हक नहीं जता सकती है। बैठक में रवि शास्त्री, अभिषेक शर्मा, पंडा पंचायत समाज के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, शुभम अवस्थी, शुभम भट्ट, अनुज पंत, अजय बंदोलिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed