{"_id":"64a07aae2e866a455d0221d4","slug":"demand-to-improve-the-examination-result-from-the-principal-rishikesh-news-c-5-1-drn1033-190485-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: प्राचार्य से की परीक्षा परिणाम में सुधार करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: प्राचार्य से की परीक्षा परिणाम में सुधार करने की मांग
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में बीएससी रसायन विज्ञान के छात्रों ने प्राचार्य प्रो. एमएस रावत से मुलाकात कर परीक्षा परिणाम सुधारने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर छात्रों ने आंदोलन की चेतावनी दी।
छात्र-छात्राओं ने कहा कि बीएससी संकाय के रसायन विज्ञान पांचवें समेस्टर के अधिकांश छात्र-छात्राएं परीक्षा में अनुपस्थित बताए गए हैं। जबकि छात्रों ने परीक्षा दी थीं। इसलिए सप्ताहभर में परीक्षा परिणाम सही किए जाए। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक विजय प्रकाश श्रीवास्तव को बदलने की भी मांग की है। प्राचार्य ने छात्रों को इस ओर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इस मौके पर छात्र संघ उपाध्यक्ष केशव पोरवाल, अनिरुद्ध शर्मा, रोहित सोनी, मैत्री सकलानी, दिव्याक्षी शर्मा, गरिमा गुप्ता, दीपक कुमार, अनिश, पुनिया आदि शामिल थे।