फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Demand for mining in Chandrabhaga river

Rishikesh News: चंद्रभागा नदी में खनन कराने की मांग

Sat, 11 Oct 2025 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Demand for mining in Chandrabhaga river
मासिक बैठक में उप​स्थित पेंशनर्स- स्रोत- पेंशनर्स
- नदी में बने पुलों को बचाने के लिए खनन जरूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनि की रेती ढालवाला की ओर से मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता गोपाल दत्त खंडूड़ी ने की। बैठक में संगठन के अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान ने संगठन के सदस्यों के साथ प्रदेश सरकार से चंद्रभागा नदी में खनन का कार्य जल्द शुरू करने की मांग की।
घनश्याम नौटियाल ने कहा कि चंद्रभागा नदी पर बने ढालवाला और चौदहबीघा पुलों का नव निर्माण कर पुलों की ऊंचाई बढ़ाई जाए जिससे बाढ़ में आए पेड़ पुल पर न अटके। संगठन के कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार ने कहा कि प्रदेश संगठन की ओर से 31,000 पेंशनरों को दोबारा से गोल्डन कार्ड योजना से जोड़ने का प्रस्ताव पास कराने की मांग की गई। प्रचार सचिव मोहनसिंह रावत ने कहा कि प्रदेश संगठन का त्रैवार्षिक अधिवेशन माह नवंबर में संपन्न कराने की तैयारी की जा रही है। विजय जोशी, मोहन लाल शाह, रुकमणि नेगी ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

इस अवसर पर शीला रतूड़ी, खुशहाल सिंह राणा, गुरुप्रसाद बिजल्वाण,जयपाल सिंह नेगी, जयंती प्रसाद चमोली, भोला सिंह बिष्ट, शिवदयाल उनियाल, प्रेम बहादुर थापा, कैलाशचंद्र पैन्यूली, विशालमणि पैन्यूली, शंकरदत्त पैन्यूली, सूरतसिंह रावत, कैलाशनाथ गोस्वामी, राजेंद्रसिंह भंडारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed