फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Demand for arrest of accused of rigging in appointment

एम्स में नियुक्ति में धांधली के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Mon, 21 Feb 2022 09:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 09:31 PM IST
विज्ञापन
Demand for arrest of accused of rigging in appointment
24 एम्स में हुई नियुक्तियों की धांधली को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपती महिलाएं। - फोटो : RISHIKESH
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में नियुक्तियों और खरीद में कथित धांधली को लेकर महिलाओं ने संस्थान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार की मांग की है। वहीं आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। गौरतलब है कि मामले में पहले ही सीबीआई जांच चल रही है।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सरोजनी थपलियाल के नेतृत्व में महिलाएं ऋषिकेश तहसील पहुंचीं। उन्होंने एसडीएम डॉ. अपूर्वा पांडेय के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि एम्स ऋषिकेश भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। संस्थान में स्थायी, अस्थायी नियुक्तियां, उपकरणों और दवाओं की खरीद में धांधली के आए दिन खुलासे हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आउटसोर्स पर नियुक्ति के लिए सैकड़ों लोगों से 30 से 50 हजार रुपये लिए जा रहे हैं। वहीं साल भर बाद ही नोटिस जारी कर उनकी सेवाएं समाप्त की जा रही हैं। ऋषिकेश के युवाओं को दरकिनार कर राज्य से नहीं, बल्कि एक ही प्रदेश से नर्सिंग संवर्ग के पदों पर 600 लोगों की नियुक्ति कर दी गईं। महिलाओं ने प्रधानमंत्री से कथित धांधली के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस दौरान रेणू, पुष्पा पुंडीर, ममता, रोशनी देवी और सावित्री आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed