फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Delighted the congregation with kirtan

Rishikesh News: सजा दीवान, कीर्तन से संगत को किया निहाल

Sun, 23 Nov 2025 07:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
Delighted the congregation with kirtan
- श्री गुरु सिंह सभा शेरगढ़ माजरी ग्रांट की ओर से श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु गद्दी दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। श्री गुरु सिंह सभा शेरगढ़ माजरी ग्रांट की ओर से रविवार को गुरु गोविंद सिंह महाराज का गुरु गद्दी दिवस श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा खैरी कमेटी की ओर से संगत श्री गुरु ग्रंथ साहिब के वस्त्र लेकर शेरगढ़ पहुंची। इस मौके पर गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार सजाया गया। कथावाचक भाई बलविंदर सिंह बल्ली पांवटा साहिब वालोंं ने कथा कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया। कथा वाचक भाई गुरुप्रीत सिंह ने भजनों के माध्यम से गुरु की महिमा का बखान किया। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान साहब सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह महाराज ने धर्म और मानवता की रक्षा के लिए जो आदर्श स्थापित किए, वह पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा है। गुरु महाराज ने साहस, त्याग और समानता का जो मार्ग दिखाया उसे अपनाकर ही समाज में भाईचारा और शांति कायम हो सकती है। इस अवसर ताजेंद्र सिंह ताज, जस्सा सिंह, सुरेंद्र सिंह खालसा, अजीत सिंह प्रिंस, जसविंदर सिंह डाली, गुरुमुख सिंह, इंद्रजीत सिंह लाडी, परमजीत सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed