फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Death of newlyweds under suspicious circumstances

नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 27 Feb 2022 09:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 09:49 PM IST
विज्ञापन
Death of newlyweds under suspicious circumstances
रानीपोखरी थाना क्षेत्र के भोगपुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका ने शनिवार रात को अपनी बहन से बात की थी। इस दौरान वह काफी परेशान थी और रो रही थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने महिला के पति सहित परिवार के चार लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मृतका के पति और देवर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

रविवार को भोगपुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। करीब दो महीने पहले ही मृतका की शादी हुई थी। रानीपोखरी थानाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राणा के मुताबिक के मुताबिक मृतका के पिता विजेंद्र सिंह पुत्र पूरण सिंह निवासी चक सिंधवाल, थाना रानीपोखरी, जिला देहरादून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 दिसंबर 2021 को उनकी बेटी आरती का विवाह पवन रावत निवासी भोगपुर, थाना रानीपोखरी, जिला देहरादून से हुआ था। विवाह के पहले दिन से कम दहेज देने के चलते ससुराल वाले आरती पर प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आरती के पति के किसी महिला से अवैध संबंध भी थे। शादी के बाद से वह हमेशा सहमी और घबराई सी रहती थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे आरती की अपनी बड़ी बहन से बात हुई थी। इस दौरान वह काफी घबराई हुई थी और रो रही थी। अचानक उसने फोन भी काट दिया था। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह आरती का पति पवन रावत उनके घर आया और उसके बाथरूम में फिसलकर चोट लगने की बात कही। उसने बताया कि आरती हिमालय अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती है, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने बताया कि करीब 10 घंटे पहले उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पवन ने बताया कि आरती ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। वहीं पुलिस के मुताबिक रात को मृतका आरती और उसके पति पवन के शराब पीने की बात भी सामने आ रही है। थानाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि मामले में मृतका आरती के पति पवन रावत, देवर नितिन रावत, मां और मौसा चंद्रशेखर के खिलाफ दहेज हत्या से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पवन और नितिन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed