{"_id":"616dd058546f2d26350c3317","slug":"damage-to-400-bigha-paddy-crop-in-doiwala-rishikesh-news-drn393727623","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोईवाला में 400 बीघा धान की फसल को पहुंचा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोईवाला में 400 बीघा धान की फसल को पहुंचा नुकसान
विज्ञापन
बारिश से धान की फसल गिरी।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोईवाला। लगातार दूसरे दिन भी जारी बारिश से प्रखंड की धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कृषि विभाग ने 400 बीघा फसल प्रभावित होने का अनुमान लगाया गया है। बारिश को देखते हुए किसानों को नुकसान होने की आशंका है।
डोईवाला विकासखंड में करीब 4200 हेक्टेयर जमीन पर धान की बुवाई की गई थी। रविवार से जारी बारिश सोमवार को भी पूरा दिन होने से धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। सिमलास ग्रांट के किसान उम्मेद वोरा ने बताया कि कटी हुई फसल के अलावा सोमवार को हुई बारिश से खड़ी फसल भी गिर गई है। झबरावाला के किसान रणजोध सिंह ने बताया कि अधिक बारिश से धान की पराली भी खराब हो जाएगी। वहीं, दूसरी ओर कृषि विभाग ने भी धान की फसल को हुए नुकसान को लेकर सोमवार को मौका मुआयना कर रिपोर्ट तैयार की है। कृषि अधिकारी डीएस असवाल ने बताया कि बारिश से कटी और खड़ी हुई 400 बीघा धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। बताया कि लगातार बारिश से खड़ी फसल गिर गई है। उन्होंने बताया कि डोईवाला विकासखंड की रिपोर्ट तैयार कर मुख्य कृषि अधिकारी देहरादून को भेज दी गई है।
पछेती फसल 30 प्रतिशत खराब
- खेतों में काटकर सुखाने के लिए रखी गई थी धान की फसल
रायवाला। अचानक बारिश होने के बाद खेतों में काटकर रखी गई धान की फसल खराब हो गई। श्यामपुर क्षेत्र में धान की करीब 30 प्रतिशत फसल भीगकर खराब हो गई है। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
रविवार से हो रही बारिश ने किसानों के खेतों में काटकर रखी धान की फसल को समेटने से पहले ही खराब कर दिया। श्यामपुर न्याय पंचायत क्षेत्र में किसानों की तीस प्रतिशत का फसल भीगकर बारिश की भेंट चढ़ गई। श्यामपुर न्याय पंचायत के सहायक कृषि अधिकारी सोहन पोखरियाल ने बताया कि क्षेत्र की सभीग्राम सभाओं में अगेती प्रजाति की 50 प्रतिशत फसल को किसान निकाल कर समेट चुके थे। जबकि तीस प्रतिशत फसल पिछड़ी प्रजाति की अभी खेतों में खड़ी है, जिसे बरसात से कोई नुकसान नहीं है। किंतु 30 प्रतिशत शरबती और अन्य उत्तम प्रजाति की फसल को इन दिनों किसान काट कर खेतों में बिछाकर मंड़ाई के लिए सुखा रहे थे। बारिश के चलते धान की फसल दाग लगकर काली पड़ जाती है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों से फसली नुकसान के आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। जिसकी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जा रही है। मुआवजे की कार्रवाई के लिए राजस्व विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।

रायवाला में हो रही लगातार बारिश से धान की फसल को हुआ नुकसान।- फोटो : RISHIKESH