फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   dalay passenger train

कोहरे के चलते बांदीकुई पैसेंजर रद्द

Sun, 27 Dec 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Sun, 27 Dec 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
dalay passenger train

मैदानी क्षेत्र में कोहरे और शीतलहर के प्रकोप के कारण रेलवे 28 दिसंबर बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन को निरस्त कर दिया है। बांदीकुई पैसेंजर दोपहर 12.20 बजे ऋषिकेश से रवानगी और दो बजे आमद है। एक जोड़ी रेल सेवा निरस्त होने से अगले दो दिनों तक लोकल सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


ट्रेन का सफर सुरक्षा के मद्देनजर सुगम और सस्ता है। यही वजह है कि अधिकांश लोग रेल यातायात को प्राथमिकता देते हैं। लेकिन ऋषिकेश से हरिद्वार, रुड़की, चंदौसी, मुरादाबाद आदि जगहों पर जाने वाले यात्रियों को अगले दो दिन रेल सुविधा से महरूम रहना पड़ेगा।
विज्ञापन


दरअसल, रेलवे ने मैदानी क्षेत्र में घने कोहरे और शीतलहर के प्रकोप के चलते ऋषिकेश-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन को 25 से 28 दिसंबर तक रद्द कर दिया है। बांदीकुई पैसेंजर 54463 अप दोपहर 12.20 बजे हरिद्वार जाती है और 54464 बांदीकुई से निर्धारित समय दो बजे ऋषिकेश आती है। स्टेशन मास्टर विनोद मीणा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रेन रद्द करने की वजह खराब मौसम है। अग्रिम आदेश तक ट्रेन का संचालन स्थगित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed