फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Daily meeting regarding Kanwar Yatra, preparation is not visible on the ground

कांवड़ यात्रा को लेकर रोज हो रही बैठक, धरातल पर नजर नहीं आ रही तैयारी

Thu, 07 Jul 2022 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Daily meeting regarding Kanwar Yatra, preparation is not visible on the ground
14 जुलाई से श्रावण मास की कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। इस बार यात्रा में बड़ी संख्या शिवभक्तों की उमड़ने की संभावना है। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए समय-समय पर पौड़ी, टिहरी और देहरादून जिले के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर रहे हैं। बैठक में संबंधित अधिकारियों को शिव भक्तों के लिए व्यवस्थाएं चाकचौबंद करने के निर्देश दिए जा रहे हैं लेकिन धरातल पर विभागों की व्यवस्थाएं नजर नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन

नीलकंठ धाम में जलाभिषेक के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क से होकर जाने वाले नीलकंठ पैदल मार्ग पर शिव भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई है। इस मार्ग पर एक भी शौचालय नहीं है। शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालु खुले में शौच करने को मजबूर हैं। जलाभिषेक करने से पहले शिव भक्त गंगा घाटों और तटों पर डुबकी लगाकर गंगाजली भरने के बाद नीलकंठ धाम की ओर रवाना होते हैं। इस दौरान गंगा घाटों और तटों पर लाखों तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है लेकिन तीर्थनगरी में सिंचाई विभाग की ओर से शिवभक्तों की सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन

मुनि की रेती के शत्रुघ्न घाट, हनुमान घाट, श्री दर्शन महाविद्यालय घाट, पूर्णानंद घाट, लक्ष्मणझूला अंतर्गत संत सेवा घाट, किरमोला घाट, राधे श्याम घाट, नावघाट, वेद निकेतन घाट आदि जगहों पर लोहे की जंजीरें गायब हैं। घाटों पर केवल एक दो जंजीरें ही नजर आ रही हैं। लक्ष्मणझूला शिव चौक से लेकर रामझूला तक लगे पेयजल स्टैंड पोस्टों में एक दो को छोड़ अन्य पेयजल स्टैंड पोस्ट सूखे पड़े हुए हैं। लक्ष्मणझूला से नीलकंठ धाम तक बना मोटर मार्ग लोक निर्माण विभाग दुगड्डा की उदासीनता का दंश झेल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वर्गाश्रम स्थित भूतनाथ मंदिर के समीप टूरिस्ट टैक्सी ऑनर्स एसोसिएशन लक्ष्मणझूला के मुख्य गेट पर सड़क बदहाल बनी हुई है। फूलचट्टी के समीप पुस्ते क्षतिग्रस्त हैं। गरुड़ चट्टी से लेकर रत्तापानी, फूलचट्टी और घट्टूगाड़ तक सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन यातायात में बाधा उत्पन्न करते हैं। यहां कैंप संचालकों के पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से पर्यटकों के वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं। जो कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों का मार्ग अवरुद्ध करेंगे। नीलकंठ पैदल मार्ग पर बाघ खाला से लेकर पूंडरासू तक शिव भक्तों के लिए पथ प्रकाश की भी कोई व्यवस्था नहीं है। हाथी बाहुल्य क्षेत्र में श्रद्धालु अंधेरे में आवाजाही करेंगे।
विभाग की ओर से गंगा घाटों और तटों पर जल्द ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिया जाएगा। गंगा घाटों पर लोहे की रेलिंग और जंजीरें लगाई जाएगी।
- कमल सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग नरेंद्र नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed