{"_id":"dfc596a714bc8f03e3ae3a22a86e6884","slug":"cut-electricity-of-factory-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईडीपीएल फैक्ट्री की बिजली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईडीपीएल फैक्ट्री की बिजली काटी
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Mon, 07 Dec 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाई सौ करोड़ का बकाया नहीं देने पर शनिवार को उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने इंडियन ड्रग एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (आईडीपीएल) ऋषिकेश की बिजली काट दी। फैक्ट्री परिसर और आवासीय क्षेत्र में घुप अंधेरा छा गया। फैक्ट्री में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विद्युत सप्लाई ठप होने से फैक्ट्री का प्लांट बंद हो गया और चेन्नई भेजी जाने वाली दवाइयों के उत्पादन पर भी असर पड़ना शुरू हो गया है। रूस के सहयोग से ऋषिकेश में स्थापित आईडीपीएल फैक्ट्री में बीते शनिवार रात को यूपीसीएल ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री का बिजली कनेक्शन काट दिया।
विज्ञापन
जिससे फैक्ट्री परिसर, आवासीय क्षेत्र में घुप अंधेरा हो गया। बताया जा रहा है कि यूपीसीएल ने यह कार्रवाई करोड़ों के बकाया राशि का भुगतान नहीं होने के चलते की है। सूत्रों की मानें तो तीस साल पुराना करीब ढाई सौ करोड़ रुपये बिजली बिल फैक्ट्री पर देय है।
विज्ञापन
बताया गया कि विभाग द्वारा कुछ घंटे बाद आईडीपीएल कॉलोनी की बिजली तो बहाल कर दी गई। मगर, फैक्ट्री की बिजली रविवार देर रात तक नहीं आई थी। बताया जा रहा है कि इस मामले में फैक्ट्री के वरिष्ठ अधिकारी यूपीसीएल के शीर्ष अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं।
सूत्रों की मानें तो यूपीसीएल इस मसले पर आईडीपीएल प्रबंधन का कोई तर्क सुनने को तैयार नहीं है। ऐसे में यदि आईडीपीएफ फैक्ट्री के प्लांट की बिजली बहाल नहीं होती है तो इसका सीवर ट्रीटमेंट प्लांट, पेयजल सप्लाई और फैक्ट्री में होने वाले दवा उत्पादन पर इसका व्यापक असर पड़ेगा।
बीते शनिवार रात से प्लांट की बिजली गुल होने से यहां माला -डी बनाने वाली यूनिट में कार्य लगभग थम गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि फैक्ट्री से चेन्नई के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में भी दवा सप्लाई की जानी है। लिहाजा इससे दवा उत्पादन प्रभावित होने से उक्त इलाकों को सप्लाई भी प्रभावित हो गई है।
क्या कहते हैं अधिकारी
शनिवार शाम को यूपीसीएल ने फैक्ट्री की बिजली काटी है। जिससे फैक्ट्री उत्पादन और अन्य विद्युत से जुड़ी गतिविधियों पर जबर्दस्त असर पड़ेगा। बिजली बंद होने का असर माला- डी के उत्पादन पर पड़ने लगा है। कारण फैक्ट्री के पास उपलब्ध जेनरेटर सेट पर्याप्त क्षमता का नहीं है।
कारपोरेशन का आईडीपीएल पर करीब ढाई सौ करोड़ रुपये का पुराना बकाया है। वैसे फैक्ट्री के रिवाईवल का प्रस्ताव कैबिनेट में रखे जाने की संभावना है। लिहाजा ऐसे में यूपीसीएल को हमें सहयोग करना चाहिए। - जीएस बेदी, महाप्रबंधक आईडीपीएल फैक्ट्री।
आईडीपीएल फैक्ट्री पर यूपीसीएल का बिजली का 261 करोड़ रुपये बकाया था। जोकि उत्तर प्रदेश सरकार के समय से चला आ रहा है। बकाया नहीं देने पर कार्रवाई की गई। - धर्मवीर सिंह, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल