{"_id":"684595da28ffebdad1089726","slug":"crowds-gathered-banks-of-ganga-to-get-relief-from-the-heat-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1027-128174-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: गरमी से निजात पाने के लिए गंगा घाट और तटों पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: गरमी से निजात पाने के लिए गंगा घाट और तटों पर उमड़ी भीड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। गरमी से निजात पाने के लिए गंगा घाट और तटों पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। सुबह से शाम तक गंगा घाट और तट सैलानियों से पैक रहे। दिनभर गंगा नदी में सैलानी मौज-मस्ती और अठखेलियां करते नजर आए।
रविवार को लक्ष्मणझूला, मुनि की रेती, स्वर्गाश्रम, तपोवन और ऋषिकेश में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। गरमी के कारण सैलानियों ने गंगा घाट और तटों की ओर रुख किया। मुनि की रेती स्थित पूर्णानंद घाट, शत्रुघ्न घाट, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक अंतर्गत संत सेवा घाट, गंगा लाइन, नावघाट, गीताभवन घाट, परमार्थ निकेतन घाट, वानप्रस्थ घाट, वेद निकेतन घाट और नगर निगम अंतर्गत त्रिवेणी घाट और नावघाट पर सैलानियों ने गंगा नदी में स्नान किया। दिनभर पर्यटक गंगा में मौज मस्ती करते हुए नजर आए। गंगा घाट और तट सैलानियों की भीड़ से गुलजार हो गए। पर्यटकों की सुरक्षा दृष्टिगत स्थानीय जल पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम गंगा घाट और तटों पर मुस्तैद रही।