फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Crowd of people gathering in AIIMS OPD

एम्स की ओपीडी में उमड़ रहे मरीज, दो घंटे में आ रहा नंबर

Tue, 10 Aug 2021 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Crowd of people gathering in AIIMS OPD
एम्स में मरीजों और तीमरदारों की लगी भीड़। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। कोरोनाकाल में हालात सामान्य होने के साथ अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की ऋषिकेश में ओपीडी में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी। उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से मरीज विश्वस्तरीय चिकित्सा संस्थान में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवार को 2400 मरीजों ने ओपीडी में पंजीकरण कराया। ओपीडी में दबाव अधिक होने के चलते मरीजों को चिकित्सक को दिखाने मेें दो से ढाई घंटे का समय लग रहा था।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण में कमी आने के साथ 12 जुलाई से ओपीडी सेवाएं दोबारा शुरु कर दी गई थीं। उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से मरीज इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश पहुंच रहे हैं। अब हाल यह है कि मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। पंजीकरण केे बाद मरीजों का नंबर आने में दो घंटे से ढाई घंटे का समय लग रहा है। चिकित्सक मरीजों को पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी समेत विभन्न जांच लिखने के बाद दोबारा दिखाने के लिए चार से पांच दिन आगे का समय भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

- लीवर में समस्या थी। डॉक्टर को दिखाने आया था। दो घंटे से ज्यादा समय हो गए है। लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया है। समय से घर भी लौटना था, लेकिन काफी समय हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आकाश कुमार, बिजनौर, उत्तरप्रदेश
पत्नी को लीवर की समस्या थी। ढाई घंटे पहले पर्चा बनाया था। अब नंबर आने का इंतजार कर रहा हूं। कोरोना के बाद अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।

-हम्मद हुसैन, लंडौरा, हरिद्वार
- पर्चा बनाने के दो घंटे बाद नंबर आया था। डॉक्टर का दिखा दिया। डॉक्टर ने कुछ जांच लिखी। दोबारा दिखाने के लिए तीन दिन बाद का समय दिया गया है।
-मीरा देवी, टिहरी गढ़वाल
- रोजाना दो हजार से ढाई हजार मरीज इलाज के लिए ओपीडी में पंजीकरण करा रहे हैं। अच्छी बात है कि इतने दबाव के बावजूद मरीजों को इलाज मिल रहा है। अगर एक चिकित्सक मरीज को तीन मिनट भी देखेंगे तो अन्य मरीजों का नंबर आने में कुछ समय में लगना लाजिमी है।
हरीश थपलियाल, पीआरओ, एम्स ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed