{"_id":"a146006c0e19655eb45e134c30c40d8b","slug":"suicide-of-boy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुंगी से लटका मिला किशोर का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुंगी से लटका मिला किशोर का शव
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Sat, 27 Feb 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लाइवुड शॉप के ऊपर बने गोदाम में एक किशोर का शव संदिग्ध हालात में कपड़े की लुंगी के फंदे में लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या मान रही पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
चंद्रभागा पुल से चारधाम यात्रा बस ट्रांजिंट कंपाउंड को जोड़ने वाले लिंक रोड पर दो मंजिला व्यवसायिक कांपलेक्स है। नीचे एक प्लाइवुड की शॉप है और दूसरे तल पर बने गोदाम में कांप्लेक्स के मालिक का चालक और मृतक किशोर रहता था। बीते बृहस्पतिवार को चालक किसी काम से बाहर गया था। गोदाम में किशोर अकेला था।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे चालक गोदाम में आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी शोर मचाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका में वह गोदाम की छत पर गया और जाली से अंदर झांककर देखा तो सन्न रह गया। किशोर का शव कपड़े के सहारे झूल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल दरवाजा खोला और शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक जौनपुर (उत्तरप्रदेश) का रहने वाला था। दिहाड़ी मजदूरी करने वाला मृतक किशोर यहां अकेले रहता था।
दत्तक पुत्र था
रोते बिलखते चालक ने बताया कि किशोर के पिता दिव्यांग हैं और इलाहाबाद में भीख मांगकर गुजर बसर करते हैं। वह पांच साल से दत्तक पुत्र की तरह उनके साथ रह रहा था। बीते बृहस्पतिवार को जाते समय उसे दूध देकर गया। अचानक उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया समझ नहीं आ रहा।