{"_id":"5709633e4f1c1b802dc813ac","slug":"statue-thief-in-broad-daylight","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े मूर्ति और दानपेटी ले उड़े चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन दहाड़े मूर्ति और दानपेटी ले उड़े चोर
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Sun, 10 Apr 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड यमकेश्वर में बेखौफ चोर दिन दहाड़े दो मंदिरों में सेंध लगाकर मूर्ति, घंटियां और दानपेटी ले उड़े। गांव में हुई वारदात से लोग भौचक्के रहे गए। मामले की जानकारी क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक को दी गई है।
विज्ञापन
यमकेश्वर क्षेत्र के ग्राम मुसराली में दुर्गा मंदिर और राणा मंदिर आसपास हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम ग्रामीण नवरात्र की पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो दंग रह गए। मंदिर में स्थापित देवी और कुल देवता की मूर्ति गायब मिली। अनहोनी की आशंका में छानबीन की तो मंदिर से धातु की घंटियां और दानपेटी से नकदी भी गायब मिली।
विज्ञापन
बोंगा क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा रावत, सामाजिक कार्यकर्ता स्वयंबर सिंह रावत, धनवीर सिंह, विक्रम सिंह, बलवंत सिंह, मनोज सिंह ने बताया कि चोर दुर्गा मंदिर से माता की मूर्ति, घंटा और दान पेटी में रखे करीब साढ़े चार हजार और रांणा मंदिर से चोर दानपात्र में रखे करीब 2500 रुपये ले उड़े। बताया कि मामले की सूचना राजस्व निरीक्षक को दे दी है। लेकिन देर शाम तक मौके पर कोई नहीं आया। भरी दोपहरी में चोरी की वारदात से लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
गंगाघाट पर मिला शव
लक्ष्मणझूला अंतर्गत किरमोला घाट में दोपहर के समय एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अर्द्घकुंभ लक्ष्मणझूला थाना पुलिस ने बताया कि शव पुरुष का है। जिसकी उम्र 40 वर्ष के आसपास है। शव करीब एक सप्ताह पुराना है।