{"_id":"572e4fe24f1c1b44265ce360","slug":"mobile-buying-got-scolded-gave-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल खरीदने पर मिली डांट, दे दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल खरीदने पर मिली डांट, दे दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sun, 08 May 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों की बिना अनुमति के मोबाइल खरीदने पर मिली डांट से नाराज बारहवीं के छात्र ने फांसी के फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
हर्रावाला पुलिस चौकी के मुताबिक मियांवाला निवासी आकाश (19) पुत्र विजयवीर ने बीते शुक्रवार को संदिग्ध हालात में आत्महत्या कर ली। कोतवाल पंकज गैरोला ने बताया कि मृतक आकाश के पिता किसी मामले में जेल में है। पिता की जमानत के लिए घर में रखे पैसों से उसने बिना बताए मोबाइल खरीद लिया।
विज्ञापन
परिजनों को पता चला तो आकाश को खूब फटकार लगाई। डांट से नाराज होकर आकाश ने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के दौरान परिजन कहीं बाहर गए हुए थे। कुछ देर बाद वापस लौटे तो आकाश कमरे में रस्सी के सहारे झूलता मिला।
विज्ञापन
आननफानन में उसे नीचे उतारकर दून अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि आकाश का परिवार मूल रूप से बागपत उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। वह मियांवाला स्थित संत कबीर स्कूल में इंटरमीडिएट का छात्र था।