{"_id":"56f5a2344f1c1baa05f14e79","slug":"huddgion-stones-at-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड़दंगियों ने पुलिस पर किया पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हुड़दंगियों ने पुलिस पर किया पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Sat, 26 Mar 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर्व पर बृहस्पतिवार को रेलवे रोड स्थित एक बस्ती में कोतवाली पुलिस को हुड़दंगियों को रोकना भारी पड़ गया। व्यवस्था बनाने पहुंची पुलिस पर बस्ती के कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। मामला शांत करने के लिए कोतवाली पुलिस को उन्हें खदेड़ना पड़ा। इस बीच मुख्य मार्ग से गुजर रहा एक निजी वाहन भी हुड़दंगियों के पथराव की चपेट में आ गया। पत्थर लगने से वाहन का शीशा टूट गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों के अनुसार बीते बृहस्पतिवार को रेलवे रोड पर दो पक्षों में आपसी विवाद हो गया। सूचना पाकर मौके पर माजरा जानने पहुंची पुलिस पर उस दौरान छतों पर खड़े कुछ लोगों ने पत्थर फेंके। गनीमत यह रही कि इससे कोई पुलिसकर्मी चोटिल नहीं हुआ। अलबत्ता छत से फेंकी गई ईंट उस दौरान मार्ग से गुजर रही एक कार पर लग गई और उसका एक शीशा टूट गया। इस बाबत कोतवाली प्रभारी पंकज पोखरियाल ने बताया कि यह कोई बड़ा मामला नहीं था। होली में ऐसे छोटे-मोटे हुड़दंग होते ही रहते हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर होली पर्व के मौके पर लक्ष्मणझूला थाना अंतर्गत डीएम कैंप कार्यालय के समीप गोवा बीच पर बैठे कुछ विदेशी पर्यटकों को देखकर दिल्ली के पर्यटक हुड़दंग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग कर हुड़दंगियों को वहां से खदेड़ा। हालांकि मामले में थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी अमरजीत सिंह अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन