फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   False murder report in dehradun man calls 112 claiming body was dumped in song river rishikesh uttarakhand

ऋषिकेश: एक फोन कॉल ने पुलिस को दौड़ाया, हत्या की खबर निकली झूठी, आरोपी को पकड़कर काटा चालान

Fri, 30 Oct 2026 11:50 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (ऋषिकेश)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (ऋषिकेश) Published by: Renu Saklani Updated Fri, 30 Oct 2026 11:50 AM IST
सार

एक फोन कॉल ने पुलिस को हत्या के मामले की जांच में लगा दिया। सूचना में सौंग नदी में शव फेंके जाने की बात कही गई, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस को पूरा मामला झूठा मिला।

विज्ञापन
False murder report in dehradun man calls 112 claiming body was dumped in song river rishikesh uttarakhand
पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कालूवाला क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन पर खुद की हत्या की झूठी सूचना देकर काफी देर तक दौड़ाया।  जब पुलिस सूचना देने वाले व्यक्ति तक पहुंची तो पता चला कि हत्या की सूचना झूठी थी। पुलिस ने संबधित व्यक्ति को चालान काटकर चेतावनी दी।

विज्ञापन


बुधवार रात करीब दस बजे अर्जुन चौहान निवासी ग्राम निगासन लखीमपुर खीरी, यूपी ने अपने जीजा के मोबाइल फोन से 112 पर और चौकी इंचार्ज जौलीग्रांट के फोन नंबर पर सूचना देते हुए कहा कि कालूवाला में एक व्यक्ति की हत्या कर शव को सौंग नदी में फेंक दिया गया है। जिसके बाद चौकी और थाना पुलिस तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। काफी देर तक इधर-उधर ढूंढने के बाद पुलिस सूचना देने वाले व्यक्ति तक पहुंच गई।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...केदारनाथ: बर्फ की सफेद चादर में सजा बाबा केदार का धाम, बर्फबारी के बीच भी दर्शन कर रहे श्रद्धालु, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना देने वाला व्यक्ति श्रमिक निकला। जो इन दिनों क्षेत्र में धान की कटाई करने के लिए कालूवाला आया हुआ था। झूठी सूचना देने वाले अर्जुन ने पुलिस को बताया कि उसके भाई-भाभी उसका करीब बीस हजार रूपये लेकर चले गए हैं। इसलिए उसने अपने जीजा के फोन से भाई-भाभी पर खुद की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को झूठी सूचना दी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाई ने कहा कि झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति का चालान काटकर चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed