{"_id":"56fc34ff4f1c1be27bf00889","slug":"baba-was-out-and-find-a-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकला नौकरी ढूंढने और बन गया बाबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निकला नौकरी ढूंढने और बन गया बाबा
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Thu, 31 Mar 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
बाबा
- फोटो : amar ujala
एक युवक शहर नौकरी ढूंढने जाने की बात पत्नी से कहकर निकला था। 10 महीने बाद भी जब घर नहीं लौटा तो पुलिस की मदद से खोजबीन में जुटे परिजनों को युवक बाबा की वेशभूषा में मिला तो सभी चौंक गए। बहरहाल पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक बीते नौ मई 2015 को मुनेंद्र सिंह पंवार (35) पुत्र बचन सिंह निवासी ग्राम चमेली, पट्टी दोगी, टिहरी गढ़वाल पत्नी को यह कहकर निकला था कि वह शहर में नौकरी की तलाश में जा रहा है। उसके वह बाद घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं मिला। लापता युवक के भाई मदन सिंह ने 26 फरवरी 2016 को गूलर चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई। केस दर्ज करने के बाद छानबीन में जुटी पुलिस को बुधवार देर शाम उस वक्त सफलता मिली, जब ब्यासी क्षेत्र में बदरीनाथ हाईवे पर एक बाबा को हाथ में त्रिशूल और डमरू लेकर भगवा वस्त्र पहने पैदल जाते देख उसे रोककर पूछताछ की।
विज्ञापन
संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो पुलिस उसे थाने ले आई। थाना प्रभारी निरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि कड़ी पूछताछ में बाबा ने अपनी पहचान बताई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे पहचान लिया।