{"_id":"5c37a630bdec227333398bd9","slug":"91547150896-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्थापथ पर निगरानी को पुलिस टीम गठित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आस्थापथ पर निगरानी को पुलिस टीम गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। अब बैराज पुल से लेकर साईं घाट आस्थापथ तक असामाजिक गतिविधि रोकने के लिए कोतवाली निरीक्षक रितेश शाह ने अलग से पुलिस टीम गठित की है। यह पुलिस टीम सिर्फ आस्थापथ तथा आसपास क्षेत्रों में ही दिन में तीन बार गश्त करेगी। कोतवाली निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि एम्स चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राज विक्रम सिंह पंवार के नेतृत्व में एक अलग से पुलिस टीम गठित की है। यह टीम सिर्फ आस्थापथ पर विशेष निगरानी के लिए गठित की गई है।
उक्त टीम प्रत्येक दिन सुबह करीब दस बजे, दोपहर तीन बजे तथा रात में गश्त करेगी। इस दौरान यहां होने वाली अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस टीम कैमरे से फोटो तथा वीडियो भी बनाएगी। कोतवाल रितेश शाह ने टीम को निर्देश दिए हैं कि गश्त के दौरान कोई भी संदिग्ध युवक तथा युवती पाई जाए तो उनकी फोटो खींचकर मौके पर उनके परिजनों को बुलाया जाए। साथ ही यह टीम सीमा डेंटल, शिवाजी नगर, बैराज रोड, एम्स परिसर के बाहर भी पैनी नजर रखेगी।
कोट्स
शुक्रवार से गठित पुलिस टीम आस्थापथ पर दिन में तीन बार गश्त करेगी। उक्त टीम को विशेष तौर पर आस्थापथ के लिए गठित किया गया है। टीम का नेतृत्व एम्स चौकी इंचार्ज एसआई राज विक्रम सिंह पंवार करेंगे। पुलिस टीम को विशेष तौर पर कहा गया है कि आस्था पथ पर कोई भी असमाजिक गतिविधि न हो। इसके लिए उन्हें कैमरे से फोटो तथा वीडियो बनाने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
- रितेश शाह, कोतवाली निरीक्षक ऋषिकेश।
आस्थापथ पर सीसीटीवी कैमरे लगने चाहिए। चूंकि मेरा निवास भी आस्थापथ के समीप ही है। मैं कई बार देखता हूं कि असामाजिक तत्व मां गंगा की मर्यादा को भंग कर रहे हैं। जब भी नगर में कोई नया सीओ या कोतवाल आता है, तो मैं उनका ध्यान इस ओर जरूर ले जाता हूं। यहां पर लोगों का आवागमन काफी रहता है। लिहाजा सघन गश्ती जरूर होनी चाहिए।
- प्रेमचंद अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष