फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में इंजीनियरिंग के छात्र की गेस्ट हाउस में मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में इंजीनियरिंग के छात्र की गेस्ट हाउस में मौत

Thu, 04 Apr 2019 09:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 04 Apr 2019 09:00 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में इंजीनियरिंग के छात्र की गेस्ट हाउस में मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।

विज्ञापन

दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने पहुंचे कुलसारी चमोली निवासी एक युवक की गेस्ट हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक श्रीनगर स्थित एक पॉलीटेक्निक संस्थान में मैकेनिकल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष का छात्र था।
जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को कुलसारी चमोली निवासी अंकित कठैत (20) पुत्र विक्रम कठैत अपने दो दोस्तों गौरव तिवारी (रुद्रप्रयाग) और हिमांशु रावत (पौड़ी) के साथ राफ्टिंग के लिए ऋषिकेश आया था। गौरव और हिमांशु भी पॉलिटेक्निक के छात्र हैं। ऋषिकेश में तीनों ने बस अड्डे के समीप एक होटल में किराए पर कमरा लिया। रात में तीनों ने साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद गौरव और हिमांशु सो गए। अंकित मोबाइल फोन में व्यस्त हो गया। कुछ देर बाद एक दोस्त की आंख खुली। उसने अंकित को बेसुध देख जगाने की कोशिश की। पानी के छींटे मारने के बाद भी जब अंकित नहीं जगा तो गौरव और हिमांशु उसे राजकीय चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज नैनवाल ने बताया कि तीनों श्रीनगर स्थित एक पॉलीटेक्निक संस्थान में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र थे। दोनों दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। गेस्ट हाउस का रजिस्टर कब्जे में लेकर कमरे को सील कर दिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घरवालों को बिना बताए ऋषिकेश आया था अंकित
अंकित के बड़े भाई पंकज कठैत का कहना है कि करीब 12 दिन पहले उसकी बात हुई थी। घरवालों को मालूम नहीं था कि अंकित दोस्तों के साथ राफ्टिंग करने ऋषिकेश गया है। वहीं गौरव और हिमांशु का कहना है कि रात करीब 12 बजे अंकित के बेसुध होने की जानकारी हुई। अंकित के मुंह से झाग निकलता देख गेस्ट हाउस के कर्मचारी को सूचित किया। इसके बाद 108 एंबुलेंस सेवा को भी फोन किया गया, लेकिन एंबुलेंसकर्मी ने एक घंटे बाद पहुंचने की बात कही। इस पर अंकित को ऑटो से एसपीएस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed