फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   पथराव करने वाले छात्रों को नोटिस देना भूली पुलिस

पथराव करने वाले छात्रों को नोटिस देना भूली पुलिस

Tue, 22 Jan 2019 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
पथराव करने वाले छात्रों को नोटिस देना भूली पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। बीती 15 अक्तूबर को आवास विकास एलआईसी ऑफिस के पास एम्स के मेडिकल छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच पथराव के मामले में पुलिस की कार्रवाई ढीली नजर आई है। इस मामले में पुलिस ने एम्स के दो मेडिकल छात्रों को गिरफ्तार किया था, साथ ही 13 छात्रों को घटना में शामिल होना पाया था। इस घटना को तीन माह से भी अधिक समय बीत चुका है, मगर पुलिस इन 13 छात्रों को नोटिस तक नहीं दे पाई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर घटना के बाद एम्स प्रशासन ने इस मामले में पांच छात्र तथा एक छात्रा को निष्कासित किया था। साथ ही मामले की जांच के लिए हाई लेवल जांच टीम गठित की थी। मौजूदा स्थिति ये है कि अंदरखाने स्थानीय लोगों और मेडिकल छात्रों की एम्स प्रशासन ने गुपचुप बैठक कराकर मामले पर समझौता कर दिया है। साथ ही सभी निलंबित मेडिकल स्टूडेंट्स की बहाली भी हो गई है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक पुलिस अब इस मामले को ठंडे बस्ते में डालना चाहती है। इसका कारण यह है कि एम्स प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच गुपचुप तरीके से घटना के एक माह बाद बैठक हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई है। इस पूरे मामले की विवेचना कर रहे आईडीपीएल चौकी इंचार्ज राकेश भट्ट ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनी है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई जारी है। एम्स के 13 नामजद मेडिकल छात्रों के खिलाफ नोटिस तैयार हो चुके हैं। तीन छात्रों को तामील भी कराया जा चुका है। अन्य छात्रों को भी जल्द नोटिस थमाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
घटना के बाद नामजद छात्र और छात्राएं छुट्टी पर चले गए थे। इस कारण नोटिस तामिल नहीं हो सके। कुछ छात्रों को नोटिस तामिल किए जा चुके है। जल्द ही अन्य छात्रों को भी नोटिस तामिल कराया जाएगा। पुलिस अपनी कार्रवाई जारी रखेगी।
- रितेश शाह, कोतवाल, ऋषिकेश कोतवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed