फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   चोरी की दो बैटरियों सहित युवक गिरफ्तार

चोरी की दो बैटरियों सहित युवक गिरफ्तार

Tue, 15 Jan 2019 01:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
चोरी की दो बैटरियों सहित युवक गिरफ्तार
Arrest
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने चोरी की दो बैटरियों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह बेरोजगार है, इसीलिए उसने बैटरियां चोरी की थी। इसे बेचने वह हरिद्वार जा रहा था। बीते रविवार को काले की ढाल सर्वहारा नगर निवासी राजेंद्र लांबा उर्फ टीटू पुत्र मालिक राम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि पुराना बस अड्डा होटल गौरव के समीप उनके तथा एक अन्य ऑटो से अज्ञात व्यक्ति ने बैटरी चोरी कर ली है।
विज्ञापन

इस पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद एक युवक को तहसील चौक के पास से दो बैटरियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए युवक की पहचान रविंद्र उर्फ राजेंद्र पुत्र ईश्वर सिंह निवासी सुभाषनगर रामलीला ग्राउंड बनखंडी ऋषिकेश के रूप में हुई। युवक को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed