फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   एम्स के आठ छात्रों के खिलाफ आज अदालत में दाखिल होगा आरोपपत्र

एम्स के आठ छात्रों के खिलाफ आज अदालत में दाखिल होगा आरोपपत्र

Wed, 27 Feb 2019 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
एम्स के आठ छात्रों के खिलाफ आज अदालत में दाखिल होगा आरोपपत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। एम्स के मेडिकल छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच पथराव के मामले में पुलिस ने एम्स के आठ मेडिकल छात्रों के खिलाफ आरोपपत्र तैयार कर लिया है। बुधवार को आरोपपत्र अदालत में दाखिल कर दिया जाएगा। बीते 15 अक्तूबर को आवास विकास एलआईसी ऑफिस के पास छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया था। इस मामले में पुलिस ने एम्स के कुल 15 मेडिकल छात्रों को घटना में शामिल होना पाया था। इस घटना के चार माह से अधिक समय बीत जाने के बाद पुलिस ने आठ छात्रों को नोटिस तामील करवाने के बाद चार्जशीट न्यायालय में दाखिल करने की तैयारी की है।
विज्ञापन

दिलचस्प पहलू यह है कि पत्थरबाजी मामले में दोनों पक्षों के बीच गुपचुप समझौता भी हो चुका है। दूसरी ओर एम्स प्रशासन ने भी जांच की औपचारिकता पूरी कर निलंबित स्टूडेंट्स की बहाली कर दी है। मामला पुलिस में दर्ज होने के बाद कानूनी प्रक्रिया जारी है। जांच अधिकारी आईडीपीएल चौकी इंचार्ज राकेश भट्ट ने बताया कि एम्स के 15 छात्रों में से आठ को नोटिस तामील हो चुके हैं। इन आठ छात्रों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली है। शेष सात छात्रों को नोटिस तामील करवाने की प्रक्रिया जारी है। संपर्क न हो पाने के कारण अन्य आरोपियों को नोटिस तामील नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

कोट्स
हमने शुरू में ही कहा था कि भले ही एम्स के छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच समझौता हो चुका है। मगर, पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। इस संबंध में एम्स के आठ आरोपी छात्रों के खिलाफ चार्जशीट तैयार की गई है। चार्जशीट बुधवार को अदालत में दाखिल की जाएगी। अन्य सात आरोपी छात्रों के खिलाफ भी चार्जशीट जल्द दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रितेश शाह, कोतवाल, ऋषिकेश।ेे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed