फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   एटीएम से निकाले 20 हजार, निकले 6500 और निकासी पूरी

एटीएम से निकाले 20 हजार, निकले 6500 और निकासी पूरी

Mon, 14 Jan 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
एटीएम से निकाले 20 हजार, निकले 6500 और निकासी पूरी
ब्यूरो, अमर उजाला, ऋषिकेश। एटीएम बूथ से पैसे निकालने में फिर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। एक युवक ने एटीएम से दस-दस हजार रुपये दो बार में निकालने का प्रयास किया। नकदी निकालने के लिए सारी औपचारिकता पूरी करने के बाद पहली बार में 2500 रुपये तथा दूसरी बार में 4000 हजार रुपये ही निकले। जबकि निकासी पूरी दर्शा दी गई। इस घटना के बाद युवक ने संबंधित बैंक में शिकायत की लेकिन पैसे वापस नहीं मिल पाए। जानकारी के मुताबिक बीती 10 अक्तूबर को सुशील कुमार पुत्र हरपाल सिंह निवासी 63-2 चंद्रेश्वर नगर मायाकुंड बंगाली बस्ती देहरादून रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर एटीएम मशीन से पैसे निकालने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने 20 हजार की नकदी निकालने के लिए दो बार प्रयास किया। पहली बार में दस हजार रुपये निकालने की पूूरी औपचारिकता करने के बाद मशीन से मात्र 2500 रुपये प्राप्त हुए। इसी तरह दूसरी बार भी जब दस हजार रुपये निकालने के लिए उन्होंने पूरी औपचारिकता की, तो मशीन से मात्र 4000 रुपये ही निकल पाए। दोनों बार मशीन ने निकासी पूरी दिखाई।
विज्ञापन

11 अक्तूूबर को सुशील कुमार बैंक अधिकारियों से मिले और मामले की जानकारी दी। इस पर बैंक अधिकारियों ने माना कि बीती 10 अक्तूबर को एटीएम मशीन में नकदी ज्यादा मिली। हो सकता है कि इसमें सुशील कुमार का शेष 13,500 रुपये भी हो। इसके बाद सुशील कुमार दोबारा एक जनवरी को बैंक अधिकारियों से मिले, तो बैंक अधिकारियों ने सुशील कुमार को बताया कि उनके रुपये वापस लाने की प्रक्रिया में बैंक की ओर से टोल फ्री नंबर पर अप्लाई किया हुआ है। जैसे ही वहां से जवाब आएगा, रुपया मिल जाएगा। सुशील कुमार ने बताया कि बैंक की ओर से उन्हें रुपये वापस मिलने का आश्वासन तो मिला है, लेकिन अभी तक तीन माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उन्हें शेष धनराशि बैंक की ओर से प्राप्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कोट्स
मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है। वैसे तो टोल फ्री नंबर पर अप्लाई के बाद 15 दिनों के भीतर पैसा वापस आ जाता है। मैं सोमवार को किसी काम से देहरादून जा रहा हूं। मंगलवार को आफिस पहुंचकर मामले की पड़ताल करवाऊंगा।
- प्रभात शुक्ला, असिस्टेंट जनरल मैंनेजर, पीएनबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed