{"_id":"5c969724bdec223c992754b7","slug":"41553372964-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद विकास के पक्ष में एकजुट हुए पार्षद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्षद विकास के पक्ष में एकजुट हुए पार्षद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। नगर निगम के पार्षद विकास तेवतिया सहित आठ लोगों पर नामजद मुकदमे के बाद गिरफ्तारी की आशंका से घबराए पार्षदों ने पुलिस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। शनिवार को एक दर्जन पार्षद लामबंद होकर कोतवाली पहुंचे और जांच पूरी होने तक गिरफ्तार न करने की दलील पेश करने लगे। एक पार्षद ने कहा कि मृतक का एक वर्ग विशेष की लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके चलते नाबालिग युवक ने आत्महत्या कर ली थी।
इस दौरान कोतवाल को दो लड़कों के मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए गए हैं। एक पार्षद ने कहा कि यह वही नंबर हैं जिनसे अक्सर मृतक और उक्त किशोरी आपस में बात किया करते थे। पार्षदों ने सफाई दी कि दूसरे पक्ष ने विकास तेवतिया पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। पार्षदों की मांग पर कोतवाल ने आश्वासन दिया है कि निष्पक्ष जांच होगी। यदि आरोपी पार्षद दोषी पाया गया तो आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा।
गौरतलब है कि 17 दिसंबर 2018 को सर्वहारा नगर में एक नाबालिग युवक ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतक की भाभी ने नगर निगम पार्षद विकास तेवतिया सहित आठ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि पार्षद विकास तेवतिया ने उनके देवर को आत्महत्या के लिए उकसाया था। साथ ही घर में घुसकर मारपीट भी की थी। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने शव को कोतवाली में रखकर घटों प्रदर्शन भी किया था। उस दौरान मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। इस पर कोतवाली पुलिस ने इस आश्वासन के बाद मामले को शांत किया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने पार्षद विकास तेवतिया सहित मनदीप सिंह, अतुल, दीपक पुंडीर, देवेंद्र पुंडीर, सुलेख, ममता और संगीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग
आरोपी पार्षद विकास तेवतिया की पत्नी तनु विकास तेवतिया ने कोतवाल के समक्ष तर्क दिया कि दूसरे पक्ष ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पति ने शिवा होली एकेडमी के समीप नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाया था। यदि ऐसा है तो वहां के सीसीटीवी कैमरे उपलब्ध हैं। उसकी फुटेज खंगाली जाए। इस दौरान पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, जगत सिंह नेगी, शारदा देवी, शकुंतला शर्मा, मनीष बनवाल, शौकत अली, गुरविंदर सिंह, अजीत सिंह गोल्डी, जयेश राणा, मधु मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
कोट्स
इस मामले की विवेचना आईडीपीएल चौकी इंचार्ज राकेश भट्ट को सौंपी गई है। फिर भी पार्षदों के अनुरोध पर मैं खुद भी मामले की जांच करूंगा। सभी पहलुओं को खंगाला जाएगा। यदि पार्षद विकास तेवतिया और अन्य लोग संलिप्त नहीं पाए जाते है, तो न्यायालय में फाइनल रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। अन्यथा उक्त सभी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए जाएंगे।
- रितेश शाह, कोतवाल, ऋषिकेश