फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   नारी शक्ति : कच्ची शराब के खिलाफ चलाया अभियान

नारी शक्ति : कच्ची शराब के खिलाफ चलाया अभियान

Fri, 11 Jan 2019 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
नारी शक्ति : कच्ची शराब के खिलाफ चलाया अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला। साहबनगर क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ महिला संगठन ने अभियान चलाकर सैकड़ों लीटर शराब नष्ट की। साथ ही क्षेत्र में जुआ खेल रहे लोगों को भी भागने पर मजबूर कर दिया। महिला संगठन ने अफसरों पर भी अवैध धंधे में मिलीभगत का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एकता ग्राम संगठन के महिला समूह की मासिक बैठक में क्षेत्र में कच्ची शराब के धंधे का महिलाओं ने विरोध किया। महिलाओं ने क्षेत्र पंचायत सदस्य आशा कुड़ियाल के नेतृत्व में साहबनगर गांव में स्थित शराब भट्ठियों की ओर कूच किया। बड़ी संख्या में महिलाओं के आने की भनक लगते ही कच्ची शराब बनाने वाले भाग खड़े हुए। शराब भट्टियों पर सैकड़ों लीटर शराब और लाहन मिला। संगठन की अध्यक्ष आशा कुड़ियाल ने बताया कि अवैध कच्ची शराब की इतनी मात्रा मिलने की उम्मीद नहीं थी। आक्रोशित महिलाओं ने कच्ची शराब को जमीन पर उड़ेलकर नष्ट कर दिया। इसके बाद सौंग नदी के किनारे बने खंडहर में भी महिलाओं ने तलाशी अभियान चलाया। वहां बड़ी संख्या में लोग जुआ खेलते पाए गए। उन्हें भी महिलाओं ने खदेड़कर दम लिया।
विज्ञापन

महिलाओं की ओर से की गई साहसिक कार्रवाई का ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया। मामले में थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि कुछ महिलाओं की ओर से कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाए जाने की सूचना दी गई थी, मैं बाहर था उनकी मदद के लिए दो पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया था। इसी मामले में जिला आबकारी अधिकारी मनोज उपाध्याय ने बताया कि यदि इस तरह की सूचना है, तो क्षेत्र की टीम से वहां पर नियमित तलाशी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed