फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

Wed, 20 Mar 2019 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । होलिकादहन व रंगों के त्यौहार होली के दृष्टिगत कोतवाली पुलिस ने गणमान्य व्यक्तियों, सभासदों, पार्षदों और आम जनता के लोगों के साथ बातचीत की। इस मौके पर एक दूसरे के विचार विमर्श को सुनकर सुझाव रखे गए हैं। इसमें होली के दिन कोई भी व्यक्ति शराब पीकर या अन्य नशा करके वाहन नहीं चलाएगा। वाहनों में तीन सवारी, तेज आवाज वाले प्रेशर हॉर्न लगाकर नहीं चलाया जाएगा, दो बजे के बाद अत्यधिक आवाज वाले डीजे चलाने वालों पर पुलिस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाल रितेश शाह ने कहा कि आपसी भाईचारे व हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों का चालान किया जाएगा। होली वाले दिन कोतवाली क्षेत्र, चौकी क्षेत्र के मुख्य चौराहों पर पुलिस पिकेट लगाई जाएगी, कहीं किसी प्रकार की घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। होली के दृष्टिगत क्षेत्र में सिविल पुलिस, पीएससी, आर्म्ड फोर्स आदि सभी क्षेत्र में मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज नैनवाल, पार्षद, व्यापारी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed