{"_id":"5c5354cbbdec22738813af13","slug":"191548965067-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलकंठ मार्ग पर खाई में गिरा वाहन, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नीलकंठ मार्ग पर खाई में गिरा वाहन, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। नीलकंठ मार्ग गट्टूगाढ़ के समीप एक प्राइवेट वाहन अनियंत्रित होकर तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मदद को पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जहां पुलिस भी मौके पर पहुंची। कार सवार सभी पांचों लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। लक्ष्मणझूला की ओर से आ रहे एसडीएम यमकेश्वर केएस नेगी ने तीन घायलों को अपने वाहन से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया।
बृहस्पतिवार को करीब पौने तीन बजे कार में सवार पांच लोग लक्ष्मणझूला से नीलकंठ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी अचानक नीलकंठ मार्ग गट्टू गाढ़ के समीप कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और कार 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष राकेंद्र सिंह कठैत भी पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू चलाकर पांचों घायलों को कार से बाहर निकाला।
घायलों की पहचान सुरेश चंद पुत्र स्व. हर्षमणि 44 वर्ष निवासी ढालवाला ऋषिकेश, बिट्टु पुत्र प्रदीप बसंल उम्र 40 वर्ष, अतुल पुत्र कुंज बिहारी उम्र 40 वर्ष, जितेंद्र राणा पुत्र कुंवर सिंह राणा उम्र 32 वर्ष, शुभम पुत्र अनिल कुमार उम्र 25 वर्ष सभी निवासी मायाकुंड ऋषिकेश के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल तीन लोगों को एसडीएम केएस नेगी स्वयं अपने वाहन से एम्स ऋषिकेश ले गए। जबकि दो अन्य लोगों को निजी वाहन से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोग बने रक्षक
करीब पौने तीन बजे कार खाई में गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय पंकज उनियाल, गब्बर सिंह, मनोज राणा, जीवन, रामलाल आदि लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस के पहुंचने के बाद सभी को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश भेजा गया।
एसडीएम खुद घायलों की मदद में जुटे
जिस समय यह दुर्घटना घटी, उसी समय नीलकंठ मार्ग से लक्ष्मणझूला की तरफ एसडीएम यमकेश्वर केएस नेगी अपने वाहन से जा रहे थे। पुलिस को रास्ते पर खड़ा देख एसडीएम नेगी ने वाहन रोक जानकारी जुटाई तो एसडीएस नेगी भी घायलों की मदद को जुट गए। वह तीन घायलों को अपने वाहन में बिठाकर एम्स ऋषिकेश ले गए।