{"_id":"5c8ffae2bdec22143b6f06fe","slug":"181552939746-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता बिना भय करें मतदान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मतदाता बिना भय करें मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए नगर में फ्लैग मार्च निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने जनता को आदर्श आचार संहिता का पालन कर बिना भय मतदान करने की अपील की। राज्य में आगामी 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के चलते धारा 144 लागू की गई है। इसी के चलते पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की। कोतवाली पुलिस ने दो चरणों में फ्लैग मार्च निकाला। सुबह चंद्रेश्वर नगर, मायाकुंड, चंद्रभागा, झंडा चौक, क्षेत्र रोड बाजार तथा शाम के समय जाटव बस्ती, आशुतोष नगर, शांति नगर, बनखंडी, हरिद्वार रोड, देहरादून रोड तथा रेलवे रोड पर निकाला।
पुलिस ने अपील की कि चुनाव में सभी बढ़ चढ़कर भाग लें तथा किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आएं। जागरूक और निर्भय होकर मतदान में हिस्सा लें। इसके अलावा शांतिपूर्वक मतदान करने में पुलिस का सहयोग करें। फ्लैग मार्च में पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत, कोतवाल रितेश शाह, एसएसआई मनोज नैनवाल, एसआई कुलदीप रावत, गिरीश नेगी, राकेश भट्ट, चिंतामणि मैठारी, सोमेश उनियाल, रघुवीर कपरवाण, सुमेर सिंह सहित एक प्लाटून पीएसी, एक सीआरपीएफ कंपनी के जवान शामिल हुए।