फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   गंगा में नहाते समय डूबा युवक, लापता

गंगा में नहाते समय डूबा युवक, लापता

Mon, 06 May 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
गंगा में नहाते समय डूबा युवक, लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। मुनिकीरेती क्षेत्रांतर्गत नीम बीच पर गंगा नदी में नहाते वक्त युवक गंगा में डूब गया। इससे उसके साथियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन युवक का कुछ पता न चल सका। पुलिस ने डूबे युवक के परिजनों को सूूचित कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करने वाले करीब आधा दर्जन लोग ऋषिकेश पहुंचे। यहां तपोवन स्थित नीम बीच पर 34 वर्षीय मनोज भंडारी निवासी साकेत दिल्ली मूल निवासी हल्द्वानी अपने साथियों के साथ गंगा नदी में बिना सुरक्षा इंतजाम के नहाने लगा। देखते ही देखते युवक मनोज भंडारी को गंगा की तेज धारा ने अपने चपेट में ले लिया। सूचना पाकर मौके पर मुनिकीरेती पुलिस पहुंची। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का कुछ पता न चल सका।
विज्ञापन

मुनिकीरेती थानाध्यक्ष राम किशोर सकलानी ने बताया कि युवक की तलाश के लिए जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने गंगा में उतरकर अलग-अलग अभियान चलाया। अभियान देर शाम तक जारी रहा, लेकिन डूबे युवक का कुछ पता न चल सका है। सोमवार को भी रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed