फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   पारिवारिक कलह में युवक ने लगाई फांसी

पारिवारिक कलह में युवक ने लगाई फांसी

Sun, 21 Apr 2019 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
पारिवारिक कलह में युवक ने लगाई फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला। होटल में काम करने वाले एक युवक ने पत्नी से झगड़े के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी हैं। पुलिस के अनुसार मूल रूप से ग्राम जुनेर पोस्ट अशेड थराली चमोली के रहने वाले जगदीश (28) पुत्र मोहन सिंह अपनी पत्नी के साथ खांडगांव में किराए के कमरे में रह रहा था।
विज्ञापन

मकान मालिक सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि दोनों पति पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। शनिवार की सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके कुछ देर बाद पत्नी की रोने की आवाज आने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग कमरे की तरफ भागे तो देखा कि जगदीश रस्सी से लटका हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नीचे उतारा, तब तक जगदीश की मृत्यु हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed