फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   शटर तोड़ मेडिकल स्टोर से उड़ाई नकदी

शटर तोड़ मेडिकल स्टोर से उड़ाई नकदी

Fri, 05 Apr 2019 01:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
शटर तोड़ मेडिकल स्टोर से उड़ाई नकदी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। मुनिकीरेती पुलिस ने तपोवन क्षेत्र के एक मेडिकल स्टोर से नकदी चोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। बृहस्पतिवार को जय भट्ट पुत्र हषवर्धन भट्ट निवासी कैलाश गेट ने थाना मुनिकीरेती में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी तपोवन सराय में लकी मेडिकल स्टोर से नाम से दुकान है। मंगलवार की रात वह रोज की तरह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए। बुधवार की सुबह पड़ोसी दुकानदार ने फोन कर दुकान के शटर टूटे होने की सूचना दी। दुकान पहुंचकर उन्होंने पाया कि उनके गल्ले से ढाई लाख रुपए गायब हैं, जोकि उन्होंने होल सेलर को देने के लिए रखे थे। उन्होंने अज्ञात लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मुनिकीरेती आरके सकलानी ने बताया कि शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया है। थानाध्यक्ष ने जल्द आरोपी की गिरफ्तारी होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed