फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   एम्स में भर्ती पीड़ितों में सात लोगों की मौत

एम्स में भर्ती पीड़ितों में सात लोगों की मौत

Sun, 10 Feb 2019 01:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
एम्स में भर्ती पीड़ितों में सात लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। रुड़की और सहारनपुर में जहरीली शराब पीने के कारण गंभीर अवस्था में एम्स लाए गए लोगों में से सात ने दम तोड़ दिया है। वहीं 67 पीड़ितों का इलाज चल रहा है, जबकि तीन लोगों को गंभीर हालत में आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। इनमें जय सिंह उम्र 50 वर्ष, फौजी उम्र 25 वर्ष तथा चंदन उम्र 32 वर्ष शामिल हैं। दूसरी ओर 64 की हालत में सुधार बताया जा रहा है। जहरीली शराब पीने के बाद 74 पीड़ितों को इलाज के लिए एम्स लाया गया था।
विज्ञापन

मृतकों में जीर सिंह उम्र 45 निवासी बिंद खड़क झबरेडा हरिद्वार, मुकेश पुत्र रामनरेश उम्र 36 निवासी इरवालपुर झबरेडा हरिद्वार, संदेश पुत्र विनोद उम्र 24 निवासी खंडुखडक झबरेडा हरिद्वार, जगपाल पुत्र दला सिंह उम्र 34 निवासी मानकपुर आदमपुर झबरेडा हरिद्वार, तेजपाल सिंह पुत्र स्व. बलवीर उम्र 62 निवासी ग्राम शिवपुर देवबंद सहारनपुर, बाली पुत्र रघुवीर उम्र 32 निवासी ग्राम देहली नगला थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर, धीर सिंह पुत्र चरणदास उम्र 36 निवासी बिंदुरुड़क झबरेडा हरिद्वार शामिल हैं।
विज्ञापन

एम्स के पीआरओ हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। शराब में मेथनॉल की मात्रा ज्यादा होने के कारण लोगों की हालत खराब हुई है। सभी का इलाज मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी धर की देखरेख में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
जहरीली शराब प्रकरण मामले में संबंधित विभाग के 17 लोगों को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में मिथाइल एल्कोहल (मेथेनॉल) का शामिल होना संभावित है। राज्य के समस्त अस्पतालों को सतर्क किया गया है। अस्पतालों से इस तरह की समस्या आने पर शीघ्र उपचार देने को कहा गया है। साथ ही विभाग को कच्ची तथा जहरीली शराब बनाने वालों के विरुद्घ छापा मारकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।
- त्रिवेन्द्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed