फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   देवप्रयाग से ऋषिकेश आ रही बस पलटी

देवप्रयाग से ऋषिकेश आ रही बस पलटी

Mon, 06 May 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
देवप्रयाग से ऋषिकेश आ रही बस पलटी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। देवप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक बस ब्रेक फेल होने के चलते कौड़ियाला के समीप सड़क पर पलट गई। हादसे में बस में सवार 28 सवारियों में से तीन घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने मौके पर पहुंच राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया। वरिष्ठ उप निरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि रविवार को देवप्रयाग से ऋषिकेश आ रही यूके-07-पीसी 0149 कौड़ियाला के समीप ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलट गई। सूचना पाकर ब्यासी व शिवपुरी पुलिस ने मौके पर पहुंची तथा बस सवार सभी 20 लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

घटना में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें पुलिस ने निजी वाहन से राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। घायलों में 31 वर्षीय राव बहादुर सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी ढोला मध्य प्रदेश, 53 वर्षीय शशि भूषण पुत्र बची राम निवासी राणा हार कीर्ति नगर टिहरी गढ़वाल तथा 38 वर्षीय रविंदर पुत्र रामकुमार सैनी निवासी बिजनौर शामिल हैं। एसएसआई ने बताया कि अन्य सवारियों को निजी वाहन के जरिये उनके गंतव्य तक भेज गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed