फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   प्रशिक्षु चिकित्सकों को पीटने पर दो के खिलाफ मुकदमा

प्रशिक्षु चिकित्सकों को पीटने पर दो के खिलाफ मुकदमा

Wed, 19 Jun 2019 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षु चिकित्सकों को पीटने पर दो के खिलाफ मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। मुनिकीरेती क्षेत्र में राफ्टिंग के बाद ऋषिकेश की ओर लौट रहे दो प्रशिक्षु चिकित्सकों के साथ बाइक सवार दो युवकों ने गाली गलौच कर मारपीट कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार दोनों युवकों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मुनिकीरेती राम किशोर सकलानी ने बताया कि हिमालयन हॉस्पिटल में पीजी सेकेंड ईयर की पढ़ाई करने वाले प्रशिक्षु चिकित्सक बीती रविवार को शिवपुरी से राफ्टिंग कर कार से ऋषिकेश लौट रहे थे। तभी ढालवाला स्थित भजन गढ़ रोड तिराहे के पास बाइक सवार दो युवकों से उनकी टक्कर हो गई। बाइक सवार युवकों ने दोनों प्रशिक्षु चिकित्सकों के साथ मारपीट व अभद्रता कर दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर चौकी प्रभारी ढालवाला विनोद कुमार ने मौके पर पहुंच दोनों पक्षों को समझाया लेकिन मामला शांत नहीं हुआ।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया गया कि बाइक सवार दोनों युवकों की गलती से हादसा हुआ है। बाइक पर युवकों ने कार सवार युवकों के साथ अभद्रता और बेरहमी से मारपीट की। साथ ही कार के फ्रंट शीशे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। ढालवाला चौकी प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि 25 वर्षीय मुकेश रावत पुत्र रघुवीर सिंह रावत निवासी सहस्त्रधारा रोड आईटी पार्क देहरादून और 21 वर्षीय कनिष्क शर्मा पुत्र सुदेश शर्मा निवासी एकता कॉलोनी तहसील पवांटा साहिब थाना पवांटा जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed