{"_id":"5cf55dcdbdec2207272c5bf0","slug":"15595842015-rishikesh-news103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस क्षेत्राधिकारी से की समस्याओं के निराकरण की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस क्षेत्राधिकारी से की समस्याओं के निराकरण की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
-----------
सराफ को गोली मारने वाला जल्द हो गिरफ्तार
- घाट रोड व्यापार मंडल के सदस्यों ने आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने सीओ को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश । घाट रोड व्यापार मंडल के सदस्यों ने आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और नगर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की पुलिस क्षेत्राधिकारी से मांग की है। सोमवार को घाट रोड़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन शर्मा के नेतृत्व में व्यापारी पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत को विगत दिनों सराफ के साथ हुई आपराधिक घटना और नगर क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए ज्ञापन सौंपा। मंडल के संरक्षक कपिल गुप्ता ने बताया कि विगत दिनों वीरपुर खुर्द में सराफ के साथ घटी आपराधिक घटना का आज तक खुलासा नहीं हो पाया है। इससे नगर का व्यापारी अपने को असुरक्षित मान रहा हैं।
इसके अलावा नगर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। आए दिन तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी से उपरोक्त समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत ने व्यापारी प्रतिनिधि मंडल को समस्याओं का निराकरण करने लिए आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर है। समस्याओं के निराकरण का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर हैप्पी सिंबल, शिवम टुटेजा, मनीष मिश्रा, राजीव चौधरी, प्रदीप गुप्ता, हर्षित गुप्ता आदि मौजूद थे।