फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   कार में 150 लीटर कच्ची शराब बरामद

कार में 150 लीटर कच्ची शराब बरामद

Tue, 28 May 2019 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
कार में 150 लीटर कच्ची शराब बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। कोतवाली क्षेत्रांतर्गत लग्जरी कार में 150 लीटर कच्ची शराब को तस्करी के लिए ले जा रहे तीन लोगों को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने कार को सीज कर तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल रितेश शाह की देखरेख में सोमवार की सुबह मनसा देवी तिराहा श्यामपुर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस संदिग्धों की पहचान कर उनसे पूछताछ कर रही थी। तभी सामने से एक लग्जरी कार हौंडा सिटी यूके-06एक्यू-4536 आती दिखाई दी।
विज्ञापन

पुलिस को कार सवार संदिग्ध प्रतीत हुए तो उन्होंने कार को रोककर तलाशी ली। इसमें अवैध 150 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार जसविंदर पुत्र जग्गा सिंह निवासी ग्राम हरसान थाना बाजपुर जनपद ऊधम सिंह नगर, रंजीत सिंह पुत्र प्रेता सिंह और सोनू सिंह पुत्र कुलवंत सिंह दोनों निवासी ग्राम बारकीदांडी थाना नानकमत्ता जनपद ऊधम सिंह नगर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


देशी शराब की चार पेटी सहित तस्कर गिरफ्तार
ऋषिकेश। स्कूटी में देशी शराब की चार पेटी को तस्करी के लिए ले जा रहे तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी तस्कर पूर्व में भी शराब तस्करी में जेल जा चुका है। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि पुलिस टीम सोमवार को आशुतोष नगर तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी यूके-14बी-6459 को चेकिंग के लिए रोका तो उसमें 04 पेटी (192 पव्वे) अवैध देशी शराब जाफरान बरामद हुई। पुलिस ने मनोज पुत्र भगवत निवासी नई जाटव बस्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed