{"_id":"5ceaf36bbdec2207772548c7","slug":"1558901661196-rishikesh-news110","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: भद्रकाली के समीप दो वाहनों में टक्कर, 6 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऋषिकेश: भद्रकाली के समीप दो वाहनों में टक्कर, 6 घायल
Mon, 27 May 2019 11:54 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोत्री हाईवे पर भद्रकाली के समीप दो वाहनों में टक्कर हो गई। इसमें 6 लोग घायल हो गए हैं। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को एम्स भेजा गया।
विज्ञापन
रविवार शाम चारधाम यात्रा जाने वाले एक टैंपो ट्रेवलर (यूपी31-एटी0949) और बोलेरो वाहन (यूके15टीए 0178) गंगोत्री हाईवे पर भद्रकाली के समीप आपस में टकरा गए। जोर की भिडंत से टैम्पो ट्रैवलर में बैठे करीब 6 लोग घायल हो गए। भिड़ंत होते ही बोलेरो वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। बोलेरो मेें 2 और टैैम्पो ट्रैवलर में 24 लोग सवार थे।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से एम्स में भर्ती कराया। ढालवाला चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घायलों में अर्चना पांडे, रीना कटियार, बीएल वर्मा, बीना वर्मा, सोमवती वर्मा, अनम्या निवासी ईदगाह बलदेव नगर, लखीमपुर खीरी, यूपी शामिल हैं।
विज्ञापन
ग्रीन कार्ड न होने से वापस आ रहा था टेंपो
टेंपो ट्रैवलर चारधाम यात्रा में जा रहा था। चेकिंग के दौरान वाहन का ग्रीन कार्ड न होने की वजह से उसको भद्रकाली परिवहन विभाग की चेकपोस्ट से वापस भेजा गया। यहां से थोड़ी दूरी पर जाते ही टेंपो दुर्घटना का शिकार हो गया।
ओवरटेकिंग के चलते हुई दुर्घटना
माना जा रहा है कि दुर्घटना ओवरटेकिंग की वजहसे हुई। एआरटीओ अनिता चमोला के अनुसार प्रथम दृष्ट्या बोलेरो वाहन के द्वारा ओवरटेकिंग करना दुर्घटना का कारण बना है। चालक का लाइसेंस निरस्त किए जाने के साथ ही अन्य आवश्यक कार्रवाई होगी।